---Advertisement---

Kareena Kapoor: शाहिद संग MMS लीक से लेकर ऋतिक के साथ लिंकअप तक विवादों में रही ‘बेबो’, शादी पर भी उठे थे सवाल

Kareena Kapoor: करीना कपूर अपनी फिल्मों के अलावा कंट्रोवर्सी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। प्रियंका चोपड़ा संग कैटफाइट हो या फिर उनके बेटों के नाम की वजह से बेबो को कई बार कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा। हालांकि यह सच है कि हर बार वह लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना भी जानती है। वहीं एक्ट्रेस फिल्मों के जरिए फैंस के बीच चर्चा में रहती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 9:00 पूर्वाह्न

kareena kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा की बात कर तो इस लिस्ट में निश्चित तौर पर करीना कपूर का नाम शामिल है। एक्ट्रेस आज यानी 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। यह बात सच है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई फिल्में दी है और बहुत जल्द वह ‘जाने जा’ फिल्म से ओटीटी पर नजर आने वाली है। यह भी सच है कि करीना कपूर की लाइफ में कई कंट्रोवर्सी हुई है। शाहिद कपूर के साथ अफेयर्स से लेकर सैफ अली खान संग शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया और उनकी कई बार बेइज्जती भी हुई। हालांकि एक्ट्रेस को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को एंजॉय कर रही है। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते है करीना की कुछ कंट्रोवर्सी।

अपने बेटों के नाम की वजह से खूब ट्रोल हुई थी करीना

दरअसल करीना कपूर ने अपन बेटों का नाम तैमूर और जहांगीर अली खान रखा था। तैमूर नाम को बार-बार तुर्क बर्बर आक्रमणकारी के नाम से जोड़ा जा रहा था। वहीं जहांगीर का नाम मुगल सम्राट जहांगीर के साथ। इस वजह से करीना कपूर की काफी फजीहत हुई थी और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। बेटों के नाम की वजह से करीना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उन्होंने जहांगीर को जेह कर दिया।

शाहिद ब्रेकअप की वजह से भी काफी ट्रोल हुई करीना

एक समय में ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी थे और एक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अचानक दोनों अलग हो गए। दोनों का कथित तौर पर एक लिप लॉक एमएमएस भी वायरल हुआ था लेकिन बाद में यह खबर सामने आई कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।

जब सैफ अली खान संग करीना की हुई थी शादी

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ शादी कर लोगों को चौंका दिया था। इस शादी की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें इस्लाम धर्म कबूलने और नवाब संग शादी रचाने की वजह से ट्रोल कर रहे थे। लोगों का कहना था कि सिर्फ पैसे के लिए करीना ने सैफ संग शादी की है। इस विवाद के बाद सैफ अली खान ने करीना का साथ देते हुए बताया कि शादी के बाद भी एक्ट्रेस इस्लाम को नहीं कबूलेंगी।

शाहिद की वजह से आ गई थी करीना और प्रियंका के बीच दूरी

दरअसल एक समय में शाहिद करीना को डेट कर रहे थे लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद उनकी नजदीकियां प्रियंका चोपड़ा के साथ बढ़ गई थी। हालांकि दोनों कुछ समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन ऐसे में जब करीना से करण ने कहा कि वह प्रियंका से क्या पूछना चाहती हैं? ऐसे में बेबो ने कहा, “मैं जानना चाहूंगी कि उन्होंने एक्सेंट कहां से सीखा है?” इस पर जब प्रियंका करण के शो में ही कहा, “मैंने यह एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सीखा।

ऋतिक रोशन संग जुड़ा था करीना का नाम

एक समय में करीना कपूर और ऋतिक रोशन का नाम साथ में जोड़ा जा रहा था और इस वजह से दोनों को ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में इस बारे में ऋतिक ने चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि इन बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता वहीं करीना की भी शादीशुदा एक्टर को डेट करने की वजह से काफी फजीहत हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026