---Advertisement---

अब Kareena Kapoor Khan हुईं पैपराज़ो की फ़ेमस चप्पल का शिकार, आलिया-अभिषेक के बाद पैप्स की इस हरकत का उड़ाया मज़ाक़

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के अभिनय के लोग क़ायल हैं। फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण ही आज अभिनेत्री बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं अभिनेत्री केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने ज़बरदस्त ह्यूमर के लिए भी काफी मशहूर हैं। ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 20, 2023 5:55 अपराह्न

Kareena Kapoor Khan
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के अभिनय के लोग क़ायल हैं। फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण ही आज अभिनेत्री बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसा कमाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं अभिनेत्री केवल अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने ज़बरदस्त ह्यूमर के लिए भी काफी मशहूर हैं। आए दिन अभिनेत्री को पैपराज़ो के साथ मज़ाक़ करते देखा जाता है। अभिनेत्री का ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह पैपराज़ो से उनकी मशहूर चप्पल को लेकर मज़ाक़ करतीं दिख रही हैं। 

Kareena Kapoor Khan के सामने आई पैपराज़ो की फ़ेमस चप्पल 

रविवार को अभिनेत्री Kareena Kapoor Khan पीले रंग की शर्ट के साथ ब्लैक लेदर पैंट और ब्लैक बूट्स पहने मुंबई में देखी गई थीं। इस दौरान कई पैपराज़ो ने उन्हें घेर लिया था। जब करीना उन्हें पोज़ देने रुकीं तभी अचानक उन्हें अपने सामने एक काले और सफ़ेद रंग का चप्पल पड़ा दिखा जिसे देखकर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कहा की वहाँ खड़े सभी मीडियाकर्मियों की हंसी छूट गई। करीना ने चप्पल की तरफ़ इशारा करते हुए पैपराज़ो से कहा कि “आपका फ़ेमस चप्पल निकल चुका है”। उनकी यह बात सुनकर सभी पैपराज़ी हंसने लगे और करीना भी मुस्कुरा कर अपनी गाड़ी में बैठ गईं। 

क्या है पैपराज़ो की फ़ेमस चप्पल का राज़? 

दरअसल कुछ समय पहले आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक पैपराज़ो की चप्पल को अपने हाथ से उठाकर उन्हें पहनाती दिख रही थीं। उसके बाद ऐसा ही कुछ हुमा क़ुरैशी (Huma Qureshi) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ भी हुआ जहां पैपराज़ो को पोज़ देते समय उनके सामने एक चप्पल पड़ा दिखा। ज़ाहिर सी बात है कि चप्पल देखकर हर सेलेब ने अपने मौजूद मीडियाकर्मियों से पूछा कि “यह चप्पल किसका है?” और इसी तरह यह चप्पल वायरल हो गई। इतना ही नहीं यह चप्पल आजकल कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ के सामने पाई जाती जिसमें अब Kareena Kapoor Khan का नाम भी जुड़ चुका है। वहीं कई लोगों का यह मानना है कि मीडियाकर्मियों में से ही कोई हर बार सेलेब्स के सामने अपनी चप्पल जानबूझकर छोड़ता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो इस चप्पल का राज़ खुलने के बाद ही पता चलेगा। 

इन प्रोजेक्टर में नज़र आएंगी Kareena Kapoor Khan

ग़ौरतलब है कि Kareena Kapoor Khan को आख़िरी बार साल 2022 में रिलीज़ हुई फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chadha) में देखा गया था। इस फ़िल्म में उनके साथ आमिर खान (Amir Khan) मुख्य किरदार में थे। वहीं अब जल्द ही अभिनेत्री वीरे दी वेडिंग 2 (Veere Di Wedding 2) और तख़्त (Takht) जैसी फ़िल्मों में नज़र आएंगी। इन दोनों फ़िल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026