---Advertisement---

Kareena Kapoor ने ‘मोटी’ कहकर उड़ाया था Vidya Balan का मजाक, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया था करारा जवाब

Kareena Kapoor Vidya Balan: सोशल मीडिया पर करीना कपूर और विद्या बालन के बारे में एक कैटफाइट काफी चर्चा में है। दरअसल एक बार करीना कपूर ने बिना नाम लिए विद्या बालन को 'मोटी' कहा था वहीं बाद में विद्या ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। फिलहाल यह वाक्या ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 13, 2023 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor Vidya Balan: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट होना कोई नई बात नहीं है और कई मौकों पर देखा गया है कि एक्ट्रेसेस एक दूसरे का नाम लिए बगैर निशाना साधने में पीछे नहीं रहती हैं। ऐसा ही कुछ एक वक्त पर बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल करीना कपूर और क्लास एक्ट्रेस विद्या बालन के बीच हुआ था। आइए जानते है क्या है ये पूरा किस्सा।

विद्या की अपकमिंग फिल्म के किरदार को लेकर करीना का तंज

बात उस दौरान की है जब विद्या बालन अपनी फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ में अपने किरदार के लिए थोड़ा वेट बढ़ाती है और कहा जाए तो थोड़ा मोटा नजर आने लगी थी। जब करीना से विद्या के लुक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, ” उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए कुछ ज्यादा ही वजन बढ़ाया है और वो कहती है कि वो इसे लेकर सहज है तो ऐसा कहना बिलकुल बकवास है। मैं खुद को उस रूप में बिलकुल नहीं देख सकती।” करीना ने आगे कहा कि मोटा होना सेक्सी नहीं है और एक एक्ट्रेस के तौर पर आपके पास परफेक्ट फिगर होना चाहिए। करीना ने इस पूरी बातचीत में विद्या का नाम लिए बगैर उनके लिए काफी कुछ कहा था।

ये भी पढ़ें: Birth Anniversary: डायरेक्टर ने धक्के देकर Satish Kaushik को निकाला था ऑफिस के बाहर, बुरा वक्त याद कर रो पड़े थे अभिनेता

विद्या बालन को मिला करीना को जवाब देने का मौका

पहले तो करीना की बातों को विद्या ने सीरियसली नहीं लिया पर जब डर्टी पिक्चर सुपरहिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ डाले तब उन्होंने करीना को बेहद करारा जवाब दिया। विद्या ने कहा, “भले ही डर्टी पिक्चर से ज्यादा डर्टी कुछ न हो सकता हो पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वो लोग हीरोइन तो बन सकते हैं पर डर्टी पिक्चर कभी नहीं बन सकते। विद्या ने यहां बिना नाम लिए करीना की फिल्म ‘हीरोइन’ को टारगेट किया था जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बता दें, विद्या बालन को अपने काम के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। कहना गलत नहीं होगा कि विद्या बालन ने अपने अंदाज में करीना के नहले पर दहला मार ही दिया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026