---Advertisement---

Kareena Kapoor बेटे तैमूर के साथ पहुंची तंजानिया, जंगल के बीच बॉसी लुक में खोई दिखीं बेबो

Kareena Kapoor: अपने बेटे के साथ तंजानिया पहुंची करीना कपूर, सोशल मीडिया पर खास झलकियां दिखाकर फैंस का जीता दिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 12:20 अपराह्न

Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है और वेकेशन को एंजॉय करने में इस एक्ट्रेस का कोई जवाब नहीं है। वह अपनी फैमिली और बच्चों का खास ख्याल रखती है और आए दिन वेकेशन मोड पर होती है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर करीना खास झलकियां दिखाकर फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आई जिसमें वह अपने बेटे तैमूर के साथ तंजानिया पहुंची है। लोगों को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है और फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए दिखे हैं। करीना कपूर का बॉसी लुक किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है।

खास अंदाज में दिखीं करीना

तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “सब्बाना गर्ल और बॉय तंजानिया 2024।” जहां करीना कपूर के लुक की बात करें तो वह ऑल डेनिम लुक में काफी स्टाइलिश और बॉसी दिखाई दे रही है। गॉगल्स और बालों को बांधकर वह अपने इस लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। वहीं तैमूर ब्लू टी-शर्ट को कैप के साथ पेयर करते हुए दिखाई दिए।

जंगल में एंजॉय कर रही करीना

अपने बेटे के साथ तंजानिया के जंगल में सवारी का लुत्फ उठा रही बेबो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। उनके अंदाज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों को एक लाख 28 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो कमेंट में लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। एक यूजर ने लिखा मां बेटे की खूबसूरत तस्वीर तो दूसरे ने कहा आप वाकई काफी खूबसूरत हैं।

अंदाज से दिल जीत लेती बेबो

वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू, कृति सेनन के साथ करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘क्रू‘ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया और एक बार फिर बेबो के अमेजिंग लुक पर फैंस दिल हार गए हैं। फिलहाल करीना अपने मोस्ट डिमांडिंग स्टार किड्स में से एक तैमूर के साथ चर्चा में आ गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026