---Advertisement---

Kartik Aaryan के बर्थडे पर खत्म हुई करण जौहर की नाराजगी! एकता कपूर संग मिलकर दिया ये खास सरप्राइज

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर करण जौहर एक्टर और उनके फैंस को खास तोहफा देते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है और साथ में एक प्यारा कैप्शन देकर फैंस का दिल जीत गए। लोग इस अनाउंसमेंट के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और लोगों के बीच चर्चा में हैं फिल्ममेकर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 22, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Karthik Aaryan: बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका फैंस और एक्टर के लिए वाकई काफी खास है और ऐसे में करण जौहर इसे और भी स्पेशल बनाते हुए नजर आए। दरअसल फिल्ममेकर ने कार्तिक और उनके फैंस को एक खास तोहफा दिया है। जी हां, जहां कुछ समय से दोनों के बीच मतभेद काफी सुर्खियों में रही है वहीं अब करण ने अपनी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ घोषणा की है। कहने में दो राय नहीं है कि यह सरप्राइज फैंस के लिए वाकई काफी खास है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

कब रिलीज होगी यह अनटाइटल्ड फिल्म

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी एक अनटाइटल्ड फिल्म की घोषणा की है। इस पोस्ट को देखते हुए इतना तो तय है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को संदीप मोदी निर्देशित करते हुए नजर आएंगे और इसमें एकता कपूर का भी बड़ा हाथ होने वाला है। यह अनटाइटल्ड फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह हो सकता है कि फिल्म की कहानी का बहुत बड़ा कनेक्शन देशभक्ति से हो। खैर इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कार्तिक की तारीफ करते दिखे करण

इस पोस्ट को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “एक विशेष दिन पर कुछ विशेष समाचारों के साथ आज की शुरुआत और साधारण रूप से प्रतिभाशाली संदीप मोदी द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए धर्मा मूवीज और बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ आने की घोषणा करते हुए रोमांचित है। मैं इस कहानी के लिए हमारे नायक के रूप में अत्यंत प्रतिभाशाली कार्तिक आर्यन की घोषणा करते हुए खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं। जो 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। कार्तिक आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा सहयोग यहां से और मजबूत होता जाए और बड़े पर्दे पर जादू पैदा करना कभी बंद ना करें। एकता कपूर आपका मित्र होना आसानी से सबसे अच्छी बात है और अब आपके साथ काम करना कोई अलग बात नहीं होगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026