---Advertisement---

सेल्फी लेने के लिए Kartik Aaryan के जबरा फैन ने अपनाया ये यूनिक हथकंडा, इन स्टार्स को पहले भी शॉक कर चुके हैं चाहने वाले

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन से लेकर सलमान खान तक क लेकर दीवानगी जाहिर कर चुके हैं फैंस। प्यार में सभी हदें कर दी पार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2024 2:45 अपराह्न

Katik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: यह बात सच है कि अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं और उन्हें खुश करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और उनका एक फैन हर हद पार करते हुए नजर आया। दरअसल इस फैन ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। सोशल मीडिया पर यह खबर और वीडियो आग की तरह चर्चा में है क्योंकि मनचले फैन की हरकत लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। न सिर्फ कार्तिक बल्कि कई स्टार्स के साथ फैंस ने कुछ ऐसा ही किया है।

कार्तिक आर्यन

दरअसल Kartik Aaryan का एक फैन गाजियाबाद से आम लेकर एक्टर से मिलने पहुंचा। सेल्फी लेने के लिए वह इतना तो कर गया लेकिन जब उसे एक्टर का इंतजार करना पड़ा तो वह सारा का सारा आम खा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि कार्तिक आर्यन जब अपने फैन से पूछते हैं कि आम कहां है तो बोलता है मैंने खा लिया। इसके बाद कार्तिक भी शॉक्ड रह जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हैं। एक फैन ने उनके लिए 5 फुट लंबी पेंटिंग तैयार की थी जिसे देखकर देसी गर्ल हैरान रह गई थी। इस पेंटिंग में प्रियंका साड़ी पहनकर नजर आई। सोशल मीडिया पर इस फैन की हरकत भी काफी चर्चा में रही।

करीना कपूर

फिल्मी दुनिया में करीना कपूर यानी बेबो को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसका अनुमान आप उनके एक चाहने वाले की हरकत से लगा सकते हैं। दरअसल करीना को एक फैन ने डायमंड का नेकलेस गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं वह शख्स पहले भी एक्ट्रेस को मेल किया करता था।

रजनीकांत

रजनीकांत के लिए एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे जी हां दरअसल रजनीकांत के एक फैन में अपनी किडनी देने के लिए सुसाइड कर लिया था। यह वाकई काफी हैरान कर देने वाली खबर थी।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के एक फैन में खून से खत लिखा था और उनकी फिल्म को हिट बनाने के लिए खुद 200 टिकट खरीद लिए थे। इतना नहीं सिर्फ एक मुलाकात के लिए वह भूख हड़ताल पर भी बैठ गया था। मनचले फैन की हरकत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026