---Advertisement---

Kartik Aaryan के पास फैंस के बीच चमकने का है मौका, नागजिला से लेकर कैप्टन इंडिया सहित इन फिल्मों का इंतजार

Kartik Aaryan: भूल भुलैया और चंदू चैंपियन जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर इन फिल्मों से जबरदस्त धमाका करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं लिस्ट में किन-किन नाम को शामिल किया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: बहुत जल्द नागजिला फिल्म में नजर आने वाले एक्टर को फैंस किस कदर चाहते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है तभी तो चॉकलेटी एक्टर की हर फिल्म का लोग इंतजार करते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में है तो आने वाले समय में आपके लिए एक के बाद एक तोहफा मिलने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की जिनकी पाइपलाइन में कई पॉपुलर फिल्म है। आने वाले दिनों में वह फैंस को नागज़िला के अलावा कैप्टन इंडिया और कई फिल्मों से सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म।

Kartik Aaryan की कैप्टन इंडिया कब हो रही रिलीज

कार्तिक आर्यन की पिछले लंबे समय से इंतजार की जाने वाली फिल्म कैप्टन इंडिया को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। शिमित अमीन की फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर यानी 13 अगस्त 2027 को रिलीज हो सकती है। निश्चित तौर पर कार्तिक को इस फिल्म में देखना फैंस के लिए जबरदस्त एक्सपीरियंस हो सकता है।

इच्छाधारी नाग बनकर कब आएंगे कार्तिक आर्यन

वहीं कार्तिक आर्यन की नागजिला भी पिछले लंबे समय से लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। यह एक हाई कॉन्सेप्ट कॉमेडी है जिसम एक्टर एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं तो यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को रिलीज होने वाली है। मृग दीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि इसमें अनन्या पांडे भी दिखाई दे सकती है।

श्रीलीला के साथ कार्तिक आर्यन चलाने आ रहे हैं जादू

अनुराग बासु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जिसे फिलहाल अनटाइटल रखा गया है और इसे आशिकी 3 कहा जा रहा है। वह भी रिलीज होने वाली है । फिल्म की शूटिंग जारी है और कहा जा रहा था कि रिलीज में देरी हो सकती है लेकिन इस सबके बीच पिंकविला की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह साल के अंत में रिलीज हो सकती है।

कबीर खान संग कोलैब करने वाले हैं कार्तिक आर्यन

भूल भुलैया 3 फिल्म से अपनी एक अलग पहचान छोड़ने वाले कार्तिक आर्यन मशहूर निर्देशक कबीर खान के साथ कोलैब करने वाले हैं और इसे कथित तौर KA20 का नाम दिया गया है।

आने वाले दिनों में अपने फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज देने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026