---Advertisement---

Kartik Aaryan को ‘तू मेरी मैं तेरा’ सॉन्ग में देख लोग मान बैठे ‘हुक स्टेप्स का किंग’, अनन्या पांडे की बिकिनी लुक ने लगाई आग, देखें वीडियो

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का टाइटल ट्रैक जारी किया गया जिसे देखने के बाद यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इसमें खास जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 2:03 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ में नजर आने वाले हैं और ऐसे में टाइटल ट्रैक जारी कर दिया गया है। गाना आपको पार्टी में झूमने के लिए मजबूर करने वाला है और हर पार्टी की जान बनने वाला है। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन का बैंग लुक तो दूसरी तरफ अनन्या पांडे का खतरनाक फैशन सेंस इसे खास बनाता है। यही वजह है कि तुम मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी सॉन्ग को सुनकर आप भी झूम उठेंगे। अपने किलर अंदाज और डांस से हर बार कार्तिक कमाल दिखाते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टाइटल ट्रैक को सुन झूम उठेंगे कार्तिक आर्यन फैंस

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टाइटल ट्रैक को सुनने के बाद निश्चित तौर पर आप क्रेजी हो जाएंगे। जहां तक सॉन्ग की बात करें तो एक तरफ कार्तिक आर्यन का जबरदस्त डांस चर्चा में है तो दूसरी तरफ अनन्या पांडे का लुक भी खूबसूरत है। अपने डांस और लुक से हमेशा गदर मचाने वाले कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या की जोड़ी को देखने के लिए निश्चित तौर पर फैंस बेताब है। टाइटल ट्रैक को यूजर्स द्वारा काफी प्यार दिया जा रहा है। अब ऐसे में निश्चित तौर पर फैंस की निगाहें अटक गई जब उन्होंने इस सॉन्ग को सुना।

Kartik Aaryan के फैंस की दिखी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टाइटल ट्रैक को लेकर दीवानगी

25 दिसंबर को रिलीज होने वाली तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी टाइटल ट्रैक को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे। जहां एक यूजर ने स्टेप्स का किंग का तो एक ने लिखा जबरदस्त। एक यूजर ने कहा कार्तिक आयत फायर परफॉर्मेंस तो एक ने कहा अभी स्टेप सीख के आता हूं। वहीं कुछ लोग अनन्या पांडे के लुक्स और उनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ कर रहे हैं। कहीं शॉर्ट्स तो कहीं बिकनी में कमाल करते हुए अनन्या पांडे नजर आ रही है।

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में रे के किरदार में नजर आएंगे तो रूमी के किरदार में अनन्या पांडे दिखाई देने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026