---Advertisement---

Kartik Aaryan: लगातार फ्लॉप के बाद क्या ‘नागजिला’ हीरो ने बदला रास्ता, जानिए अब कैसे फैंस को सरप्राइज करने की है तैयारी

Kartik Aaryan: क्या एक के बाद एक फ्लॉप देने के बाद एक्टर ने अब अपनी राह बदल ली है और पुराने ट्रैक पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 2:12 अपराह्न

Kartik Aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: यह सच है कि पिछले लंबे समय से बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है। आखिरी बार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने वाले कार्तिक आर्यन बहुत जल्दी दिखाई देने वाले हैं जिसकी रिलीज तारीख एक बार फिर से टल रही है। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि अपने पुराने रास्ते पर निकल पड़े हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए लव रंजन के साथ हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं नागजिला हीरो आखिर किस तरह से खुद को बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

क्या पुराने रास्ते चल पड़े Kartik Aaryan

Kartik Returns to Misogyny- Since All Else Failed.
byu/Shaitaan-Haiwan inBollyBlindsNGossip

कार्तिक आर्यन को लेकर रेडिट यूजर ने कहा कि “अब जब सब कुछ सामने आ चुका है और कार्तिक के लिए कुछ भी काम नहीं आया है, तो वह अपनी पुरानी सोच वाली जड़ों की ओर लौट रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने खुद लव से संपर्क किया होगा ताकि वह उनके करियर को फिर से पटरी पर लाने में मदद कर सकें। समय के साथ बदलने की सारी बातें धरी की धरी रह गईं। ‘प्यार का पंचनामा’ फ्रैंचाइज़ी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन और लव रंजन अपनी अगली फिल्म पर रणनीति बनाने के लिए आजकल अक्सर मिल रहे हैं।”

क्या है लव रंजन के साथ कार्तिक आर्यन की डील

रेडिट यूजर ने यह भी कहा कि “विश्वसनीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की अगली फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है, और इसकी शूटिंग 2026 के आखिर में शुरू होगी। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “लव रंजन काफी समय से कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के इच्छुक थे, और पिछले 6 महीनों से दोनों कई विषयों पर चर्चा कर रहे थे। कई दौर की बातचीत के बाद, उन्होंने आखिरकार एक दिलचस्प आइडिया पर मुहर लगा दी है, जो ‘पंचनामा’ फ्रैंचाइज़ी की दुनिया से ही जुड़ा हुआ है।”

आखिर कब से होगी नागजिला हीरो की आगामी फिल्म की शूटिंग

कार्तिक ने स्क्रिप्ट को मंज़ूरी दे दी है और 2026 के आखिर से, यानी अक्टूबर से, शूटिंग के लिए संभावित तारीखें भी दे दी हैं।” सूत्र ने आगे बताया कि कार्तिक भी काफी समय से इस रीयूनियन का इंतज़ार कर रहे थे, क्योंकि उनका मानना ​​है कि उनके गुरु ही उनसे उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकते हैं।
लव रंजन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह लंबे समय बाद अपने पसंदीदा कलाकार के साथ काम कर रहे हैं, और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस अगली फिल्म से वे एक बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।

क्या हो सकता है कार्तिक का आने वाला प्रोजेक्ट

लव रंजन वही कर रहे हैं जिसमें वह माहिर हैं – एक रोमांटिक कॉमेडी बनाना। पहले, वह एक एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब उन्हें एक बेहद मज़ेदार कॉन्सेप्ट पसंद आया, तो उन्होंने एक्शन फिल्म बनाने का विचार छोड़ दिया। उन्होंने उस कॉन्सेप्ट पर काम करना शुरू किया, और वह किरदार कार्तिक की इमेज के लिए एकदम सही साबित हुआ।”

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की नागज़िला पहले 14 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अभी इसे टालकर वेलेंटाइन वीक 2027 कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि अब 12 फरवरी को रिलीज हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026