---Advertisement---

‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज से पहले इकोनॉमी क्लास में सफर करना Kartik Aaryan को पड़ा भारी, वीडियो देख चुटकी लेने लगे यूजर्स

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी अपकमिंग ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं और वही दोनों को साथ में कई दफा फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2023 4:08 अपराह्न

kartik aaryan
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी अपकमिंग ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं और वही दोनों को साथ में कई दफा फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह इकोनामी क्लास फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख कुछ लोग कार्तिक आर्यन की तारीफ कर रहे हैं और उनके विनम्र स्वभाव की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ का मानना है कि कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। इसी वजह से कुछ यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

भीड़ के बीच नजर आए कार्तिक

वायरल हो गए इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कार्तिक शर्ट और पेंट में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कानों में इयरबड्स लगाए हुए हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा “क्या यह सच है कार्तिक आर्यन अपने सफर को इकोनामी सेक्शन में एंजॉय कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि इंडिगो फ्लाइट में बैठे ये पैसेंजर काफी लकी है।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

वीडियो देख भड़के यूजर्स

वीडियो को देख जहां कई यूजर्स कार्तिक आर्यन की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि वह अपनी फिल्म के लिए ये कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूज़र ने कहा “यह एक नया ट्रेंड है फिल्म को प्रमोट करने के लिए।” एक और यूजर ने कहा, “अंत में यह भी हमारी तरह एक सिटीजन हैं। एक और यूजर का कहना है कि “प्रमोशन के दौरान शायद यह कुछ ज्यादा ही हंबल हो जाते हैं।” एक और हेटर्स ने कहा, “नई मूवी रिलीज होने वाली होगी शायद। “

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। समीर विद्वंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा और कार्तिक के अलावा भी धर्मेंद्र सहित कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म को साजिद नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin B12

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026