---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 10: CM विजय की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ का बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट, 10वें दिन ‘करुप्पु’ की कमाई देख बॉलीवुड के छूटे पसीने

Karuppu Box Office Collection Day 10:   बॉक्स ऑफिस पर तमिलनाडु के नए  CM थलापति विजय की 'रुमर्ड गर्लफ्रेंड' तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।  रिलीज के 10 दिन में ही इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सूर्या की ये मूवी पूरे बॉलीवुड पर भारी  पड़ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 25, 2026 12:52 अपराह्न

Karuppu Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 10:   साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज से पहले भयंकर आर्थिक संकट को झेल रही थी। जिसके कारण इसकी 14 मई 2026 की स्पेशल स्क्रीनिंग रुक गई । लेकिन 15 मई 2026 को जैसे ही तमिलनाडु के नए  CM थलापति विजय की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ तृषा कृष्णन और सूर्या की ये मूवी रिलीज हुई वैसे ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। लगभग 140 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

Karuppu Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?

करुप्पु फिल्म ने रविवार को 14.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 5091 शोज से हुई है। भारत में सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 148.85 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन अब तक 64.75 करोड़ रुपए हो चुका है। करुप्पु साउथ फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस केलक्शन 237.13 करोड़ रुपए हो चुका है। खास बात ये हैं कि, ये फिल्म तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज हुई है। लेकिन उसके बाद भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके साल 2026 की अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। फैंस इसका हिन्दी भाषा में रिलीज होने  इंतजार कर रहे हैं। करुप्पु ने अपने कलेक्शन से साउथ ही नहीं बॉलीवुड को भी  हिला दिया है।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

सूर्या और तृषा कृष्ण की ‘करुप्पु’ फिल्म  ने बनाए महारिकॉर्ड

सूर्या और तृषा कृष्ण की करुप्पु फिल्म ‘सिंघम 2’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। सूर्या के करियर की ये अब तक की सबसे बड़ी मूवी है। इतना ही नहीं ये साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनकर उभरी है। रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के बाद से तमिल सिनेमा किसी बड़ी हिट को तरस रहा था। लेकिन इस सूखे को खत्म कर दिया है। विदेशों में भी इस फिल्म को खूब देखा जा रहा है। करुप्पु कोर्ट और न्याय के ईर्द-गिर्द घूमती फिल्म है। इसमें सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब दैविए शक्ति की इसमें एंट्री होती है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghis Ghis Ghis Song

मई 25, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3 

मई 25, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026