---Advertisement---

Kathal: राजपाल यादव और सान्या मल्होत्रा की इस फिल्म को देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर करें एन्जॉय

Kathal: सान्या मल्होत्रा आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक बार फिर सान्या ट्रेंड कर रही हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म ‘कटहल’ है जो लोगों के बीच गुदगुदी मचा रही है। इस फिल्म में राजपाल यादव से लेकर विजय राज तक नजर आ रहे हैं। यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2023 2:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kathal: सान्या मल्होत्रा आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक बार फिर सान्या ट्रेंड कर रही हैं लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म ‘कटहल’ है जो लोगों के बीच गुदगुदी मचा रही है। इस फिल्म में राजपाल यादव से लेकर विजय राज तक नजर आ रहे हैं। यह बात सच है कि इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का वह हर डोज है जो एक फैन्स को चाहिए होता है। फिल्म का नाम सुनने के बाद ही शायद आपकी हंसी निकल जाए लेकिन यह बात सच है कि यह फिल्म आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखेगा। इस फिल्म की शुरुआत और अंत ही कटहल से होती है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर कैसा मिल रहा है ‘कटहल’ को रिएक्श्न्स।

जबरदस्त है इन स्टार्स की एक्टिंग

यशोवर्धन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा पुलिस के किरदार में नजर आ रही हैं वहीं राजपाल यादव पत्रकार बनकर फिल्म की कहानी में छा गए हैं। अपने दमदार रोल के लिए चर्चा में रहने वाले विजय राज इस फिल्म में विधायक बने हुए हैं। तीनो की दमदार अदाकारी इस फिल्म को खास बनाती है और आप इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर कॉमेडी तक में कुछ ऐसा है जो आपको पूरी फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी है विधायक के घर से चोरी हुए दो कटहल की। जी हां, कटहल वह फल जो कई लोगों को काफी पसंद होते हैं। हालांकि यह कटहल कोई आम चीज नहीं है यह अंकल हॉन्क ब्रीड की विदेशी कटहल है जो चोरी होने पर हड़कंप मच गया है। इस कहानी की बात करें तो यह काफी खास है। फिल्म की कहनी में बताया गया है कि अगर विधायक जी इस कटहल के अचार को बड़े नेताओं और मंत्रियों को खिला देंगे तो वह मंत्री बन जाएंगे। कटहल को ढूंढने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज होती है और पता चलता है कि एक लड़की भी गायब है। अब यही है ट्विस्ट कि कटहल किसने चुराया।

यहां देख सकते हैं फिल्म

यह कहानी तो मजेदार है और बाकी ट्विस्ट और टर्न के लिए आप इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं। यह आज नेत्फ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गयी है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026