---Advertisement---

Katrina Kaif: इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर भी विक्की की दुल्हनिया का है जलवा, फेसबुक CEO और अमेरिकन रैपर को खानी पड़ी मात

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भी एंट्री कर चुकी है और यहां भी वह काफी आगे निकल गई। फॉलोवर्स के मामले में वह पीएम मोदी से लेकर अमेरिकन रैपर बैड बनी तक को मात दे चुकी हैं और ऐसे में उनका दबदबा कायम है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 29, 2023 6:39 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी चर्चा में रही है। वह अपनी फिल्मों में एक दमदार पारी खेल चुकी हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस सब के बीच हाल ही में सेलेब्स की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एंट्री हुई है। जहां पहले से स्टार्स और पब्लिक फिगर का इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे चैनल पर दबदबा कायम था। वहीं अब मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर भी सेलेब्स अपना चैनल बना सकते हैं। ऐसे में कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ ने अपना चैनल क्रिएट किया और आते ही जादू चलाने में कामयाब हुई।

व्हाट्सएप पर आते ही कैटरीना का चला जादू

दरअसल व्हाट्सएप चैनल लॉन्च होते ही बॉलीवुड सितारे और पब्लिक फिगर्स प्लेटफार्म पर अपना चैनल बना बन चुके हैं। इस लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। वहीं कैटरीना कैफ का धूम व्हाट्सएप पर भी खूब दिख रहा है और चैनल क्रिएट करने के करीब दो हफ्ते के बाद ही उन्हें लगभग 15.3 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो कर रहे हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। वह इस मामले में अक्षय कुमार से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से आगे निकल चुकी हैं।

इन दिग्गज चेहरे से आगे निकली कैटरीना कैफ

हालांकि अगर व्हाट्सएप चैनल की बात करें तो कैटरीना कैफ फॉलोवर्स के मामले में काफी आगे हैं। इस लिस्ट में कभी टॉप पर रहने वाले अमेरिकन रैपर बैड बनी की फैन फॉलोइंग 13.2 मिलियन हो गई है। वहीं तीसरे नंबर पर मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं जिनके फॉलोअर्स 10.1 मिलियन है। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार का नाम शामिल है जिनके फॉलोअर्स 8.3 मिलियन है। पांचवें नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है जिनके करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स है। तो ऐसे में कैटरीना कैफ सबसे अधिक फॉलोवर्स के साथ व्हाट्सएप पर भी राज कर रही हैं। जहां तक कैटरीना की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सलमान खान होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 29, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment