---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 16: बिल्कुल ना गंवाएं अमिताभ के शो में हॉटसीट पर पहुंचने का मौका, नोट कर लें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज होने वाला है और इसकी रजिस्ट्रेशन तारीख की घोषणा कर दी गई है। सोशल मीडिया पर इमोशनल प्रोमो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 2:54 अपराह्न

Kaun Banega Crorepati 16
Follow Us
---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 16: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी के मंच के जरिए लोगों के दिलों पर कब्जा जमाने के लिए आ रहे हैं। दरअसल बीते सीजन में उन्होंने इस शो से अलविदा कहने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन एक बार फिर बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति 16 के साथ टीवी पर वापसी की घोषणा कर दी है और उन्होंने एक ऐसा इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में भी लोगों का दिल जीत लिया है और रजिस्ट्रेशन तारीख भी बताई है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया भावुक वीडियो

वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “एक बार फिर शुभ रात्रि शुभ रात्रि शुभ रात्रि कहने का सौभाग्य मिलने जा रहा है।” इस वीडियो में उन्होंने कहा अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे ना कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही कहने का मन होता है। मैं इस मंच से आखिरी बार खाने जा रहा हूं शुभ रात्रि शुभ रात्रि।इसके बाद केबीसी के डायलॉग में कहा गया हर आरंभ का एक अंत तय है।अपनों का प्यार जब अनंत हो। वहीं हॉट सीट पर बैठी एक कंटेस्टेंट कहती है मम्मी बोलती है यह मेरा शो है बच्चे बोलते हैं कि यह मेरा शो शो ने चार पीढ़ी को जोड़ रखा है।

चार पीढ़ी का शो बना है कौन बनेगा करोड़पति

जाहिर तौर पर इस शो ने चार पीढ़ी को जोड़ कर रखा है जिसे दादा दादी पोता पोती और माता-पिता सहित पूरी फैमिली इंजॉय करती है। अमिताभ ने कहा, हर अंत के बाद एक शुभारंभ निश्चित है गुंजा जो आपके प्यार का शंखनामा तो आना पड़ा फिर एक बार। अमिताभ बच्चन एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति में नजर आने वाले हैं और इसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

जानें कब से है रजिस्ट्रेशन

बता दें कि यह शो बहुत जल्द ऑन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है और शो का रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और इसकी घोषणा कर दी गई है। निश्चित तौर पर सोनी टीवी ऑफिशल ने इसकी घोषणा फैंस के लिए की है और कैप्शन में लिखा ऐसा प्यार मिला कि लौट रहा है एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति। रजिस्ट्रेशन की तय तारीख से हर रात रात 9 बजे एक सवाल पूछा जाएगा जिसका जवाब अगले दिन रात 9 बजे तक देना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026