---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 18 थीम को लेकर सनी देओल-आमिर खान की अमिताभ बच्चन ने की बोलती बंद, कहा ‘आसान नहीं है सोचना पड़ेगा’

Kaun Banega Crorepati 18: आमिर खान और सनी देओल अमिताभ बच्चन के शो में नजर आने वाले हैं और ऐसे में सोचना पड़ेगा थीम को लेकर आखिर होस्ट ने कैसे गेस्ट की बोलती बंद की। प्रोमो वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2026 2:33 अपराह्न

Kaun Banega Crorepati 18
Follow Us
---Advertisement---

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन नए सीजन में सोचना पड़ेगा थीम को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाने के लिए तैयार हैं। इस बार आखिर क्या कमाल वह दिखाएंगे इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है। इस सबके बीच कौन बनेगा करोड़पति 18 के पहले गेस्ट कौन होने वाले हैं यह जानकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल सनी देओल और आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 को प्रमोट करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में दोनों स्टार्स की बिग बी कौन बनेगा करोड़पति 18 में बोलती बंद करने के लिए तैयार है। जानिए नए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है।

कैसे सनी देओल और आमिर खान को अमिताभ बच्चन ने किया चुप

दरअसल सोनी टीवी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि सोचना पड़ेगा पर क्यों यह जानने के लिए देखिए कौन बनेगा करोड़पति। जहां प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर खान यह कहते हैं नजर आते हैं कि आपने प्रोमो में कहा कि सोचना पड़ेगा प्लीज बता दीजिए सर क्या सोचना पड़ेगा। इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं ऐसा कर मुझे देखने से आपको कोई फायदा नहीं है इतना आसान नहीं होने वाला है। जिस पर आमिर खान कहते हैं कोशिश करते हैं सर तब बिग बी कहते हैं हां तो सोचना पड़ता है ना भाई साहब।

Kaun Banega Crorepati 18 में क्या होने वाला है खास

एक और प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन यह कहते हुए नजर आते हैं कि यह केबीसी है दोस्तों यहां सोचना पड़ेगा। बता दे की 10 अगस्त को कौन बनेगा करोड़पति 18 काफी जबरदस्त होने वाला है जहां बंटवारा हीरो के साथ फुल ऑन मस्ती का माहौल सेट करते हुए नजर आएंगे। इस बार नए सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है यह जानने के लिए आपको इसकी रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

बीते लंबे समय से क्विज रियलिटी शो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यह हर बार चर्चा में होता है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1

सितम्बर 5, 2026

Taapsee Pannu

सितम्बर 5, 2026

Panchayat 5

सितम्बर 5, 2026

Varun Dhawan

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026