---Advertisement---

Kesari 2 vs Jaat vs Ground Zero Box Office Collection: अक्षय कुमार ने ‘जाट’ और Emraan Hashmi को धो डाला, जानें बॉक्स ऑफिस का असली किंग कौन?

Kesari 2 vs Jaat vs Ground Zero Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का जादू देखने को मिल रहा है। इस मूवी के तीसरे दिन की कमाई से सनी देओल की 'जाट' और इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' को पछाड़ दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Kesari 2 vs Jaat vs Ground Zero Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Kesari 2 vs Jaat vs Ground Zero Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय Emraan Hashmi, Akshay Kumar और Sunny Deol के बीच भयंकर कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। वीकेंड पर ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘ग्राउंड जीरो’ दर्शकों और कलेक्शन को लेकर जूझते हुए दिखीं। अगर आप किसी अच्छी मूवी को देखने का प्लान है तो इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लीजिए।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection कितना हुआ?

Picture Credit: Sacnilk

Akshay Kumar और Ananya Panday की मूवी ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्ची घटना पर आधारित है। इस मूवी का बजट लगभग 100 करोड़ के आस-पास है। अभी तक ये मूवी 65.45 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। इस मूवी को रिलीज हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में उछाल आ सकता है। मूवी में R. Madhavan की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है।

Jaat Box Office Collection चौंका देगा

Picture Credit: Sacnilk

सनी दओल की जाट से मेकर्स और खुद एक्टर को काफी उम्मीद थी। लेकिन 100 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अभी तक सिर्फ 87.87 करोड़ ही कमा सकी है। रिलीज के 19 दिन बाद भी ये अपनी लागत नहीं निकाल सकी है। फिलहाल मूवी के कलेक्शन का बुरा हाल है। ये फिल्म 19वें दिन 00.1 करोड़ ही कमा सकी है। Gadar 2 की आपार सफलता के बाद कहा जा रहा था कि, शायद ये फिल्म अच्छी कमाई करे लेकिन ये रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई।

Emraan Hashmi ने Ground Zero का बॉक्स ऑफिस पर बजा बैंड

Picture Credit: Sacnilk

पहली बार Emraan Hashmi ने Ground Zero के जरिए इंडियन आर्मी ऑफिसर का रोल किया है। लगभग 100 करोड़ के बजट से तैयार ये फिल्म ससंद और गुजरात अक्षरधाम के आतंकी Ghazi Baba को पकड़ने वाले BSF officer Dubey की सच्ची कहानी को बयां करती है। इस फिल्म से इमरान हाशमी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन ये रिलीज के तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। अभी तक इस फिल्म ने 5.20 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऑपनिंग डे पर इस मूवी ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों और कलेक्शन का भारी आकाल झेल रही है।

Kesari Chapter 2 vs Jaat vs Ground Zero Box Office Collection में किसका पलड़ा भारी?

इन तीनों फिल्मों को रिलीज हुए काफी दिन हो चुके हैं। आज हम आपको इनके तीसरे दिन के कलेक्शन की कंपेरिजन बताने जा रहे हैं। Akshay Kumar और Ananya Panday की मूवी ‘केसरी चैप्टर 2’ ने तीसरे दिन 12 करोड़ रुपए कमाए थे। Sunny Deol की जाट के तीसरे दिन की कमाई 9.75 करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो ने 2.15 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। इन तीनों मूवी में सबसे ज्यादा कलेक्शन अक्षय कुमार की फिल्म का रहा है।

कमाई के ये आंकड़े Sacnilk की तरफ से जारी किए गए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026