---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस के बाद अब स्टंट में बाजी नहीं मार सके शिव ठाकरे, एलिमिनेशन से टूटा फैंस का दिल

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट और बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे की एक अपनी पहचान बन चुकी है। वह एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वहीं फिलहाल शिव ठाकरे स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सुर्खियों में थे। रोहित ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Khatron Ke Khiladi 13
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट और बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे की एक अपनी पहचान बन चुकी है। वह एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। वहीं फिलहाल शिव ठाकरे स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सुर्खियों में थे। रोहित शेट्टी के शो में दमखम दिखाने बिग बॉस कंटेस्टेंट पहुंचे तो जरूर लेकिन अपने स्टंट से जादू नहीं दिखा सके। जी हां, हाल ही में एलिमिनेशन स्टंट में शिव ठाकरे को ऐश्वर्या शर्मा से मात खानी पड़ी जिसके बाद उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया। जी हां, आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

यह था मजेदार टास्क

बिग बॉस में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले शिव ठाकरे स्टंट से जादू चलाने में नाकामयाब रहे। जहां बीते एपिसोड में एक टास्क हुआ जिसमें खिलाड़ियों की टक्कर कंटेस्टेंट से नहीं बल्कि शो के होस्ट रोहित सिटी से हुई। ऐसे में शो के होस्ट ने कहा कि अगर दोनों टीमों में से जिसके पास ज्यादा स्टार्स होंगे उन्हें शर्त माननी पड़ेगी। शर्त के अनुसार अगर रोहित शेट्टी इस टास्क को जीतते हैं और उनके पास स्टार्स ज्यादा होते हैं तो एक एलिमिनेशन होगा। वहीं अगर कंटेस्टेंट की जीत होती है तो इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। बाद में रोहित शेट्टी के पास 6 स्टार्स होते हैं तो कंटेस्टेंट को 5 स्टार्स मिले। इसके बाद एलिमिनेशन राउंड में शिव ठाकरे और ऐश्वर्या शर्मा पहुंच गए।

आखिर कहां मात खा गए शिव ठाकरे

खुद को बचाने के लिए रोहित ने ऐश्वर्या और शिव ठाकरे को एक स्टंट दिया जिसमें उन्हें सांप बिच्छू के बीच से चाबी खोजनी थी। इतना ही नहीं जंजीर में लटके ताले को भी खोलना था और उससे बाहर निकलना था। खौफनाक बात यह है कि इस दौरान जंजीर में करंट भी दौड़ रहा था वैसे तो दोनों ही कंटेस्टेंट ने इस टास्क को कंप्लीट किया और अपनी जबरदस्त कोशिश दिखाते हुए नजर आए लेकिन समय की वजह से शिव ठाकरे को मात खानी पड़ी। जहां ऐश्वर्या ने स्टंट को 10 मिनट 3 सेकंड में कंप्लीट किया वहीं शिव ने इसे पूरा करने में 11 मिनट और 40 सेकंड का समय लगाया जिसके बाद ऐश्वर्या की जीत हुई।

ठीक से स्टंट नहीं कर पा रहे थे शिव ठाकरे

बता दें कि शिव ठाकरे से पहले शो से जूही चतुर्वेदी अंजुम फकीह और अंजली आनंद एलिमिनेट हो चुकी हैं। वहीं रोहित रॉय भी चोटिल होने की वजह से इस शो को अलविदा कह चुके हैं। दूसरी तरफ अगर शिव ठाकरे की बात करें तो उन्होंने शो के पहले स्टंट को बखूबी निभाया था वहीं बाद में उनके स्टंट से रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे और वह उन्हें कह चुके थे कि शिव ठाकरे अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। खैर शिव एलिमिनेट हो चुके हैं और ऐसे में फंस का दिल टूट गया है और वे हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026