---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: क्या पैसों के घमंड में चूर हो गए हैं Asim Riaz? रोहित शेट्टी से भिड़ते हुए बोला “‘इतना पैसा है…

Khatron Ke Khiladi 14 के लास्ट एपिसोड में Asim Riaz को खूब हंगामा और शो होस्ट रोहित शेट्टी से बदतमीजी करते देखा गया है। चलिए जानते हैं क्या उन्होंने ऐसा पैसों के घमंड में चूर हो कर किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 1:41 अपराह्न

Khatron Ke Khiladi 14
Follow Us
---Advertisement---

Khatron Ke Khiladi 14: मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 ने टीवी पर काफी धमाकेदार एंट्री मारी है। शो के शुरू होते ही उसमें कई बड़े धमाके और ड्रामे देखे जा रहे हैं। इस सीजन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज का शो होस्ट रोहित शेट्टी से बदतमीजी करना और अपने पैसों का रौब झाड़ना है। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है और असीम ने ऐसा क्यों किया।

क्या पैसों के घमंड में चूर हो गए हैं Asim Riaz?

आगे बढ़ने से पहले बता दें, आसिम रियाज ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 13 से अंधा फेम कमाया है। यही नहीं पहले आसिम को कोई नहीं जानता था और अब तो, उन्हें दुनियां के कोने-कोने से लोग जानते हैं। आसिम का नाम उन सितारों में शुमार है जिसने बिग बॉस से निकलकर खूब शोहरत कमाई है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि, यह पैसा और शोहरत आसिम के सर पर चढ़ गई है। दरअसल, खतरों के खिलाड़ी 14 का एक वीडियो सामने आया है जिसे Zubair Memon नामक एक्स अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में आसिम शो के मेकर्स से भिड़ते और कहते दिखे कि “मैं 6-6 महीने में गाड़ियां बदलता हूं, मेरे पास बहुत पैसा है।” यही नहीं वह कंटेस्टें से भी भीड़ गए और कहने लगे “जितनी शौहरत मैंने देखी है उतनी तुमने आज तक नहीं देखी होगी।”

Khatron Ke Khiladi 14 में रोहित शेट्टी से भी भीड़ बैठे आसिम

इसी के साथ आपको बता दें, शो के लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि शो होस्ट रोहित शेट्टी काफी चिल मूड में होते हैं और आसिम से बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आसिम को यह बात खासा समझ नहीं आती और वह उनसे भी बदतमीजी करने लगते हैं। यही नहीं एपिसोड में यह भी दिखाया कि, जब रोहित शेट्टी उन्हें शांत होने के लिए कहते हैं, तब वह शांत नहीं होते और उनसे ही बहस करने के लिए आगे आ जाते हैं। हालांकि अभी असीम को अभी शो में बदतमीजी करने के लिए निकाल दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026