---Advertisement---

500 मिलियन पार करने वाले Bhojpuri Song का Khesari Lal Yadav ला रहे Nathuniya 2, Salman Khan की इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

Bhojpuri Song : Khesari Lal Yadav नथुनिया 2 भोजपुरी सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस Daisy Shah नजर आएंगी। इस गाने से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि इसका पार्ट वन 500 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 21, 2025 2:45 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: फैंस की भारी डिमांड के बाद आखिरकार ट्रेंडिंग स्टार Khesari Lal Yadav अपने फैंस के लिए Nathuniya 2 लेकर आ रहे हैं। इस नए भोजपुरी सॉन्ग के टीजर को 22 जून को रिलीज किया जाएगा। नथुनिया 2 का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। जिसमें एक्टर के साथ Salman Khan के साथ काम करने वाली बॉलीवुड हसीना Daisy Shah नजर आ रही हैं। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसमें वो डेजी शाह के साथ इश्क करते हुए दिखेंगे। नथुनिया का पार्ट 1 भोजपुरी सॉन्ग खेसारी लाल यादव के हिट गानों में गिना जाता है। इस पर 524 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

Nathuniya 2 Bhojpuri Song में Daisy Shah के साथ दिखेंगे Khesari Lal Yadav

New Song Nathuniya 2 के Teaser को 22 जून को सुबह 11 बजे Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=NgczsnIjI1s&list=RDNgczsnIjI1s&start_radio=1
Video Credit: Saregama Hum Bhojpuri

अभी सिर्फ इसका फर्स्ट लुक आया है। नथुनिया 2 भोजपुरी सॉन्ग की पहली झलक में खेसारी लाल यादव का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके कंधे पर दो आंखें बनी हुई हैं। एक्टर और सिंगर अपनी बॉडी को फ्लॉट करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, Daisy Shah अपनी नथुनिया दिखाती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, डेजी शाह Salman Khan के साथ बॉलीवुड फिल्म Jai Ho में नजर आ चुकी हैं। अब वो भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

नथुनिया भोजपुरी सॉन्ग 3 साल पहले हुआ था रिलीज

नथुनिया 2 से पहले खेसारी लाल यादव 3 साल पहले नथुनिया भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए थे।

Video Credit: Saregama Hum Bhojpuri

इसे भी Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस पर 524 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 24 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इसमें Khesari Lal Yadav के साथ Arshiya Arshi थी। ये एक आइटम नंबर था। इसकी भारी सफलता के बाद ही एक्टर नथुनिया 2 भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं। अब ये कितना बड़ा हिट साबित होता है। ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026