---Advertisement---

पेट डॉग को सीने से चिपकाकर निकली Khushi Kapoor, कैमरे को देख जल्दबाजी में कर गई ये गलती!

Khushi Kapoor: ‘द आर्चीज‘ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है जहां उन्हें जिम सेशन के बाद स्पॉट किया जाता है। हालांकि इस दौरान जब भी खुशी नजर आती है तो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 4:30 अपराह्न

Khushi Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Khushi Kapoor: द आर्चीज‘ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी फिटनेस वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है जहां उन्हें जिम सेशन के बाद स्पॉट किया जाता है। हालांकि इस दौरान जब भी खुशी नजर आती है तो उनके साथ उनका फ्रेंड और फिटनेस पार्टनर मौजूद रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं उनके पेट डॉग की जिसके साथ एक बार फिर खुशी स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और पैप्स की नजरे न सिर्फ खुशी कपूर बल्कि उनके पेट डॉग पर भी है। आईए जानते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

ब्लैक में स्टाइलिश नजर आई खुशी

खुशी कपूर के इस वीडियो की बात करें तो वह एक बार फिर पेट डॉग को गोद में लेकर जिम सेशन के बाद स्पॉट हुई हैं। जहां तक उनके लुक की बात करें तो ब्लैक क्रॉप टी शर्ट और मैचिंग ब्लैक टाइट पेंट में अपने स्टाइल को कंप्लीट कर रही हैं। उन्होंने मैचिंग स्लिपर्स से इस लुक को खास टच देती हुई दिखी। वहीं उन्होंने सिंपल इयररिंग्स और नेक पीस से लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान खुशी कपूर सिंपल बन हेयरस्टाइल में काफी अलग नजर आ रही थी।

पेट डॉग के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं खुशी कपूर

खुशी कपूर के इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने अपनी गोद में पेट डॉग को ले रखा है। वहीं उनके हाथ में उनका मोबाइल फोन और पानी का बोतल है। खुशी इस वीडियो में पैपराजी को देखकर स्माइल करती हैं और बिना पोज दिए गाड़ी में जाकर बैठ जाती है। यह पहली दफा नहीं है जब खुशी कपूर को उनके पेट डॉग के साथ स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अक्सर वायरल होते रहता है जिसमें वह अपने कुत्ते के साथ नजर आती हैं।

क्या इस शख्स को डेट कर रही है खुशी कपूर

गौरतलब है कि खुशी कपूर अपने कुत्ते से काफी करीब है और वह उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी बहुत जल्द सुहाना खान के साथ ‘द आर्चिज’ फिल्म में नजर आने वाली है। वहीं खुशी लेकर यह खबर भी सामने आती रहती है कि वह ब्राउन मुंडे सिंगर एपी ढिल्लों को डेट कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Vivian Dsena

मार्च 30, 2026

Priyadarshan

मार्च 30, 2026