---Advertisement---

Kiara Advani पर चढ़ा ‘बार्बी’ का खुमार, रैंप वॉक पर थाई हाई स्लिट स्कर्ट में लोगों की उड़ाई नींद

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर भी ‘बार्बी’ का खुमार चढ़ा है। जी हां, जहां वह फैशन शो में बार्बी लुक में पहुंची और इस दौरान वह अपने ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई। सोशल मीडिया पर रैंप वॉक से तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें कियारा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 1:15 अपराह्न

kiara advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर भी ‘बार्बी’ का खुमार चढ़ा है। जी हां, जहां वह फैशन शो में बार्बी लुक में पहुंची और इस दौरान वह अपने ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई। सोशल मीडिया पर रैंप वॉक से तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें कियारा कयामत नजर आ रही है। मंगलवार की शाम उन्होंने स्टेज पर तहलका मचा दिया जब वह दिल्ली के ताज होटल में आयोजित इंडिया काउचर इवेंट में रैंप वॉक करती हुई नजर आई। इस दौरान उनके लुक को देख लोग दीवाने हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

रैंप वॉक पर कियारा ने बिखेरा जलवा

रैंप वॉक पर कियारा फागुनी सेंड पीकॉक की ड्रेस पहनकर कहर बरपाती हुई नजर आई। उनके अंदाज को देख लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक ब्रालेट और थाई हाई स्लिट स्कर्ट में काफी ग्लैमरस लग रही थी। इस हेवी ड्रेस को जिस तरह कियारा ने कैरी किया था वह काबिले तारीफ है। लुक की बात करें तो उन्होंने हाई हील्स, ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप से इसे कंप्लीट किया है। कहने में दौरा ही नहीं है कि वह किसी बार्बी डॉल से कम नजर नहीं आ रही थी। रैंप वॉक पर जिसने उन्हें देखा बस देखते ही रह गया।

सिद्धार्थ की मां से कुछ इस तरह मिली कियारा

इस इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे थे क्योंकि यह इवेंट दिल्ली में आयोजित है। ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां अपनी बहू पर प्यार लुटाती हुई नजर आई और कियारा को रैंप वॉक पर चलते देख काफी खुश नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कियारा अपनी सासू मां को हग करती हुई दिखी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस तारीफ कर रहे हैं और कियारा इस इवेंट की वजह से चर्चा में आ गई हैं।

कार्तिक के साथ स्कूल में आई थी नजर

गौरतलब है कि अभी हाल ही में कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा‘ में नजर आई थी। दोनों के बॉन्डिंग और फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म फैंस के दिलों पर जादू चलाने में कामयाब साबित हुई। वहीं कियारा के पास अपकमिंग कई प्रोजेक्ट हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कियारा अपनी पर्सनल जिंदगी को भी खूब इंजॉय कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026