---Advertisement---

Kiara Advani के इस फेस मास्क से आप पाएं ग्लोइंग स्किन, सिर्फ इन 4 चीजों में है खूबसूरती का खजाना

Kiara Advani: इस नेचुरल मास्क का कियारा आडवाणी करती हैं इस्तेमाल, आप भी आसानी से घर में बनाकर कर सकती है अप्लाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 6:15 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: जब भी खूबसूरती की बात आती है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में कियारा आडवाणी का नाम टॉप पर शुमार होता है।यह बात सच है कि ग्लोइंग स्किन की मालकिन कियारा को देखने के बाद फैंस की निगाहें अटक जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी जादुई त्वचा का क्या है राज। क्या आप जानना चाहते हैं उनकी ब्यूटी सीक्रेट तो आपको बता दे कि वह एक होममेड मास्क का करती है इस्तेमाल जिससे वह रहती है फ्रेश और खूबसूरत। यह उनकी स्किन को डिटेन करने से लेकर चेहरे को हाइड्रेटेड रखने तक में मददगार है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे बनाएं यह फेस मास्क।

कियारा आडवाणी के फेस मास्क को बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री

एक चम्मच बेसन- आपकी त्वचा के रंगत को सुधारने के लिए काफी अहम भूमिका निभाती है।

शहद- आपकी त्वचा को नमी प्रदान करती है।

नींबू का रस- यह आपकी स्किन को डिटेन करने में मददगार है।

मलाई- यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए असरदार है।

मास्क को बनाने के लिए क्या करें

कियारा आडवाणी के मास्क को बनाने के लिए आप इन सभी चीजों को मिला ले और फिर इसे चेहरे पर लगा ले। चेहरे पर लगाने के बाद 15 मिनट के लिए इसे सूखने दे और फिर स्क्रब करते हुए इसे निकालें। आप ठंडे पानी से चेहरे को धो सकती हैं।

क्या है इसके फायदे

  • गर्मी में यूवी किरणों से आपके चेहरे को बचाने के लिए यह मास्क असरदार है।
  • धूप में टैनिंग से बचने के लिए आप इस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ड्राई स्किन वालों को इस मास्क से काफी फायदा मिलेगा क्योंकि यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए जरूरी है।
  • नेचुरल चीजों से बनी हुई यह मास्क आपके चेहरे की रंगत सुधारने में भी फायदेमंद है।
  • गर्मी में इस मास्क का इस्तेमाल आप अपने चेहरे को कालेपन से छुटकारा दिलाने के लिए कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026