---Advertisement---

क्या मां बनने के बाद बदल गई Kiara Advani की पसंद, यश और टॉक्सिक मेकर्स को लेकर जानिए किस तरह आवाज हुई बुलंद

Kiara Advani: यश की टॉक्सिक पर सवाल उठाती नजर आई है एक्ट्रेस। जानते हैं वेकेशन फोटोज वायरल होने के बीच क्या है पूरी डिटेल्स जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जानिए क्या है यह नई कंट्रोवर्सी और किस चीज को लेकर विरोध की खबर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 12:04 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: शेरशाह के साथ एमएस धोनी और न जाने कितनी फिल्मों से अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस बहुत जल्दी यश के साथ टॉक्सिक में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कंट्रोवर्सी भी जारी है। वहीं इस सबके बीच मॉम एरा को एंजॉय कर रही कियारा आडवाणी ने बीते दिन अपनी बेटी और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कई झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई। जहां वे मॉरीशस में हॉलीडे एंजॉय करते हुए नजर आई। वहीं इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि टॉक्सिक मेकर्स और यश से उन्होंने इंटिमेट सीन को लेकर खास गुजारिश की है।

क्या Kiara Advani ने टॉक्सिक मेकर्स से की ये गुजारिश

Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने स्क्रीन पर सीन देखने के बाद एक्टर यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास से चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शुरू में रोमांटिक सीन तब शूट किए थे जब उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि शूट को इस तरह से किया जाएगा कि वह कम्फर्टेबल रहें। हालांकि फुटेज देखने के बाद अब उनका मन बदल गया है क्योंकि चीजें उस तरीके से नहीं हुई जैसी उन्होंने उम्मीद थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी ने मेकर्स से गुजारिश की है कि सीन को काफी छोटा कर दिया जाए या एडिटिंग प्रक्रिया के दौरान इसमें बदलाव हो सके।

इस तरह मॉम एरा इंजॉय कर रही कियारा आडवाणी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

इस बारे में फिलहाल कियारा आडवाणी या टॉक्सिक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि लोगों के बीच फिलहाल यह अफवाह लगातार चर्चा में है। जहां बीते दिन कियारा ने अपने वेकेशन से कई बेहतरीन झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखी थी। जहां वह अपनी पति और बेटी सरायाह के साथ एंजॉय करते हुए दिखी। हर फोटो एक खास झलक दिखाती है और तस्वीर यह दिखाने के लिए काफी है कि उनकी जिंदगी किस कदर बदल गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी बहुत जल्दी यश के साथ टॉक्सिक में नजर आने वाली है जिसमें नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026