---Advertisement---

Kiara Advani ऑफ शोल्डर पिंक और ब्लैक मरमेड ड्रेस में नजर आई ‘अप्सरा’, कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगाए चार चांद

Kiara Advani: पिंक और ब्लैक कलर की ड्रेस में कियारा आडवाणी हुस्न की परी नजर आई और देखने वाले दीवाने हो गए। चर्चा में उनका यह कान्स लुक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 12:32 अपराह्न

Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: कियारा आडवाणी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के कार्पेट पर अपने हुस्न का जादू दिखाती हुई नजर आ रही है। वहीं उनका सेकंड लुक सामने आया है जिसमें वह मरमेड ड्रेस में हुस्न की परी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर चर्चा में है। दरअसल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के वूमेन इन सिनेमा मेड गाला डिनर में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस ने जिस तरह अपने लुक को स्टाइल किया वह वाकई फैंस को दीवाना बना देने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीर चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस लुक में जिसे देख फैंस हो रहे हैं क्रेज़ी।

मरमेड ड्रेस में बलखाती दिखीं कियारा

इस डिनर के लिए कियारा आडवाणी ने ऑफ शोल्डर सिल्क पिंक और ब्लैक कलर के गाउन को स्टाइल किया है। इस फिशटेल मरमेड ड्रेस में कियारा की खूबसूरती देखने लायक है। इस ड्रेस की खासियत जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है इस ड्रेस के पीछे अटैच बड़ा सा पिंक बो जो इसे यूनिक टच देने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक नेकलेस और ब्लैक गलब्स को स्टाइल करती हुई दिखीं।

कियारा का मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक है खास

इस दौरान कियारा आडवाणी का हेयर स्टाइल भी काफी खास था। स्टाइलिश बन को खास अंदाज में फ्लॉन्ट करती नजर आई। मिनिमल मेकअप, बोल्ड आइज और न्यूड लिपस्टिक में कियारा को जिसने भी देखा होश गंवा बैठा। एक्ट्रेस अपने लुक से सुर्खियों में आ गई। इस कोर्सेट गाउन को उन्होंने जिस तरह स्टाइल किया वह लोगों को दीवाना बना देने के लिए काफी है। मिनिमल एक्सेसरीज में कियारा लोगों के होश उड़ा रही है।

कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म

बीते दिन कियारा व्हाइट गाउन में नजर आई थी जिसमें वह किसी हुस्न की परी से कम नहीं नजर आ रही थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा भी उनके पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026