---Advertisement---

सिद्धार्थ मल्होत्रा को Kiara Advani ने बताया ‘सुकून’, लव मैरिज और प्यार को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लवेबल कपल लिस्ट में टॉप पर है। दोनों को फैंस किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यह बात सच है कि कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। शेरशाह फिल्म में नजर आने वाले यह कपल शादीशुदा जिंदगी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2023 5:18 अपराह्न

kiara sidharth
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लवेबल कपल लिस्ट में टॉप पर है। दोनों को फैंस किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। यह बात सच है कि कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। शेरशाह फिल्म में नजर आने वाले यह कपल शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। शादी से पहले दोनों की डेटिंग की खबरें में खूब सुर्खियों में रही थी। वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो वह बहुत जल्द कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ में नजर आने वाली हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति पर प्यार लुटाते हुए उन्हें अपना घर बताया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

प्यार पर है कियारा को भरोसा

दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात करती हुई नजर आई। उन्होंने अपने पति को लेकर बहुत खुलासे किए और खुलेआम इश्क का इजहार किया। उन्होंने बताया कि उनके पति उनके लिए क्या मायने रखते हैं। कियारा kaa कहना है कि “मेरी अभी हाल ही में शादी हुई है और यह एक लव मैरिज है। ऐसे में तो यकीनन मैं प्यार में बहुत भरोसा करती हूं।”

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

सिद्धार्थ को बताया अपना घर

कियारा आडवाणी ने आगे कहा कि ” घर तो लोगों से बनता है और मैं बहुत लकी हूं कि मेरा पार्टनर मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। मेरे लिए वह मेरा सब कुछ है और वह मेरा घर है। हम दोनों चाहे किसी भी कोने में रहे किसी भी शहर में रहे लेकिन वही मेरा असली घर है।”

डेट करने के बाद एक हुए कियारा और सिद्धार्थ

रिपोर्ट की माने तो कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के बीच ही दोनों करीब आए और कुछ समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला किया। इसी साल फरवरी में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। उनकी शादी फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं थी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसमें दोनों का अंदाज देख फैंस कायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026