---Advertisement---

Sidharth Malhotra की दुल्हनिया बनने के लिए जैसलमेर रवाना हुई कियारा, आज से शुरू होंगी शादी की रस्में

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के क्यूट कपल और हीर रांझणा माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर फैंस के दिलों में खलबली मची हुई है। आज से शादी की रस्में शुरू हुई है। इसके लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जैसलमेर भी रवाना हुई है। फैंस कियारा और सिद्धार्थ के काफी समय से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 4, 2023 12:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के क्यूट कपल और हीर रांझणा माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर फैंस के दिलों में खलबली मची हुई है। आज से शादी की रस्में शुरू हुई है। इसके लिए एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जैसलमेर भी रवाना हुई है। फैंस कियारा और सिद्धार्थ के काफी समय से एक होने का इंतजार कर रहे थे। अब 6 फरवरी को सभी फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। 6 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा सात फेरे लेंगे। 

अपनी शादी के लिए जैसलमेर पहुंची एक्ट्रेस

दोनों की शादी को लेकर आज से फंक्शन शुरू किए गए हैं। दोनों राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे और एक दूसरे के साथी बन जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। इसके अलावा पॉपुलर मेहंदी आर्टिस्ट बीना नागदा भी मेहंदी सेरेमनी के लिए राजस्थान पहुंची है। बताया जा रहा है कि कियारा अपनी शादी के लिए परिवार के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हुई। वही सिद्धार्थ मल्होत्रा कल 5 फरवरी को ही मुंबई से राजस्थान पहुंचेंगे। 

Also Read: रिलीज से पहले ही सनी देओल की ‘Gadar 2’ का वीडियो हुआ लीक, एक्टर के दमदार एक्शन को देख भूल जाएंगे हैंडपंप वाला वो…

संगीत सेलिब्रेशन के लिए परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे परिवार वाले

बता दें कि इन दोनों की शादी के संगीत सेलिब्रेशन में परिवार वालों ने खास परफॉर्मेंस की तैयारियां भी शुरू की है। जिसमें परिवार के सभी सदस्य ‘काला चश्मा’, ‘बिजली’, ‘रंगी सारी’, ‘डिस्को दीवाने’ और ‘नच दे सारे’ ऐसे गानों पर परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड की बेबाक अंदाज से फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो है। इस स्टोरी को शेयर करते हुए उन्होंने बड़ा ही खास कैप्शन लिखा। 

कंगना रनौत ने शेयर किया कपल का खास वीडियो

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “यह जोड़ी कितनी शानदार है… फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी हमें सच्चा प्यार देखने को मिलता है…वे एक साथ डिवाइन लगते हैं। साथ ही उन्होंने बुरी नजर नहीं लगने वाला भी इमोजी लगाया है। 

Also Read: Health Tips: खाली पेट सेब खाने से होते हैं कई फायदे लेकिन नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026