---Advertisement---

अनंत-राधिका की शादी में बहन संग बवाल बनकर पहुंची Kim Kardashian, देख यूजर ने लिए मजे- ‘उर्फी और राखी प्रीमियम’

Kim Kardashian: रेड चमचमाती ड्रेस में नजर आई किम कार्दशियन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, अनंत अंबानी की शादी के लिए इस अंदाज में दिखी हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 9:00 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए लोग पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई। जश्न सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और इस सबके बीच किम कार्दशियन का लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद एक बार फिर लोग ट्रोल करने लगे। इस खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए किम ने रेड कलर के लहंगे को स्टाइल किया वह भी खास अंदाज में। वहीं कार्दशियन सिस्टर सुर्खियों में आ गई। आइए जानते हैं कैसे।

इस अंदाज में नजर आई Kim Kardashian

अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए किम ने रेड कलर के लहंगे को स्टाइल किया तो दूसरी तरफ ख्लोए कार्दशियन भी इंडियन आउटफिट में काफी अलग नजर आई। जहां तक किम के लुक की बात करें तो उन्होंने इस रेड लहंगे वाले अंदाज को डायमंड नेकलेस और मांग टीका से कंप्लीट टच देती दिखीं। ओपन हेयर स्टाइल से अपने लुक को फ्लॉन्ट कर रही है। हॉलीवुड स्टार ने ऑफ शोल्डर स्टाइलिश लहंगे में बवाल दिखीं और जिसने भी देखा बस देखता रह गया लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लोग लेने लगे मजे

किम कार्दशियन और उनकी बहन को देख एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी-राखी सावंत प्रीमियम’ तो दूसरे ने कहा आज से इसका नाम कल्याणी देवी। एक यूजर ने कहा उर्फी राखी को ही को बुला लेते तो सबका एंटरटेनमेंट हो जाता। एक यूजर ने लिखा इसे बुलाने की क्या जरूरत थी बेवजह। एक ने लिखा, ” ऊप्स मोमेंट हो गया।”

ग्रैंड हुआ किम का इंडिया में स्वागत

किम और उनकी ख्लोए कार्दशियन अनंत अंबानी की शादी में शिरकत करने के लिए आई है और उनकी पापुलैरिटी दुनिया भर में किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में अनंत अंबानी की शादी में खास उन्हें बुलाया गया है और वह ताज होटल में रुकी है। मेहमानों के लिए व्यवस्था का ध्यान रखा गया है और इंडिया में उनका स्वागत काफी ग्रैंड अंदाज में हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026