---Advertisement---

Kingdom Audience Review: Liger की फ्लॉप के बाद Vijay Devarakonda के लिए क्या वरदान बनेगी किंगडम? देखें जनता के रियल रिव्यू

Kingdom Audience Review: Vijay Devarakonda की फिल्म किंगडम रिलीज हो गई है। इसकी चर्चा इतनी ज्यादा है कि, ये गूगल पर ट्रेंड कर रही है। Liger के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स को इससे काफी सारी उम्मीदे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 31, 2025 11:19 पूर्वाह्न

Kingdom Audience Review
Follow Us
---Advertisement---

Kingdom Audience Review: ‘वर्ल्ड फेमस’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले Vijay Devarakonda के फिल्मी करियर में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे थे। Ananya Panday के साथ उन्होंने Liger फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन अफसोस ये भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। साल 2025 में विजय के फैंस को उनसे उम्मीदें थी कि, एक्टर उनके लिए कुछ खास लेकर आएगा। यही वजह है कि, उनकी फिल्म Kingdom का जैसे ही ट्रेलर आया वैसे ही फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया और वो इसका बेसब्री से इंतजार करने लगे। विजय देवरकोंडा का अवतार उन्हें इतना ज्यादा शानदार लगा कि, फिल्म के रिलीज के बाद से ही वो फिल्म की भर-भरकर तारीफ कर ने लगे। किंगडम को देखने के बाद जनता का पहला रिक्शन कैसे रहा चालिए जानते हैं।

Kingdom Audience Review में फर्स्ट हाफ फैंस को कैसा लगा?

Girish Pspk नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, “विजय देवरकोंडा ने इस एक्शन से भरपूर ड्रामा में दमदार अभिनय किया है।किंगडम का पहला भाग विजय के दमदार अभिनय, प्रभावशाली बैकग्राउंड और बेहतरीन दृश्यों के साथ बेहतरीन है।

फ़िल्म का सेट-अप आकर्षक है और उत्सुकता जगाता है। दूसरा भाग, हालांकि दिलचस्प है, लेकिन कुछ जगहों पर थोड़ा नीरस लगता है और इसे और भी बेहतर दृश्यों और मज़बूत भावनात्मक प्रभाव के साथ प्रस्तुत किया जा सकता था। फिर भी, यह ध्यान खींचने और एक मनोरंजक अनुभव प्रदान करने में कामयाब होता है। कुल मिलाकर, किंगडम एक देखने लायक वीकेंड एंटरटेनर है।”

Vijay Devarakonda का पावरफुल कमबैक

https://twitter.com/Kaapadudevuda/status/1950784159112446088

VR नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किए किंगडम रिव्यू में विजय देवरकोंडा का पावरफुल कमबैक बताया जा रहा है।

किंगडम’ की कमी

ReviewerBossu नाम के यूजर ने किंगडम को लेकर किए गए पोस्ट में फिल्म के पहले हिस्से को बेहतरीन बताया है तो वहीं, दूसरे हिस्से को अस्थिर बताया है।

विजय देवरकोंडा की किंगडम रूटीन फ़िल्म

वहीं, Pavan Polagani नाम के यूजर ने विजय देवरकोंडा की फिल्म को किंगडम एक बेहद साधारण और रूटीन फ़िल्म बताया है।

“कुछ भी नया या दिलचस्प नहीं। कुछ दृश्यों को छोड़कर, कुछ भी दिलचस्प नहीं है। अनिरुद्ध और वीडी के अभिनय के लिए एक बार ज़रूर देखें। फ़िल्म का अंत भी एक बेहद साधारण क्लाइमेक्स के साथ होता है जो अगले भाग को और बेहतर बनाने की कोशिश करता है। बस एक बार ज़रूर देखें किंगडम।”

इंटरवेल के बाद किंगडम यूजर को लगी अधूरी

71 gram नाम के यूजर ने फिल्म को फ्लैट बताया है। इसके साथ ही इसके सेकंड हाफ को अधूरा बताया है।

https://twitter.com/Chaitan1Kampara/status/1950775702225375614

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की स्टोरी और स्टारकास्ट

किंगडम साउथ फिल्म एक जासूस की कहानी है। जो कि, अपनी पहचान छिपाकर एक्शन और क्रिमनल्स को खत्म करता दिख रहा है।Vijay Deverakonda Movie Kingdom X Review सामने आ चुके हैं। अधिकरत यूजर इस फिल्म के सेकंड हाफ को बेकार बता रहे हैं। किंगडम का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये है। फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नौरी हैं। फिल्म में Bhagyashri Borse और Satyadev Kancharana जैसे बड़े स्टार भी हैं। फिल्म में हिरोइन को लेकर कहा जा रहा है कि, खास रोल नहीं है। अभी तक सोशल मीडिया के यूजर्स ही अपना रिएक्शन देकर फिल्म पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। इस फिल्म का मुकाबला पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ के साथ सैयारा जैसी मूवी से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026