---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: राम चरण संग सलमान खान ने लुंगी डांस से मचाई तबाही, Yentamma गाने में दिखा शहनाज का अलग अवतार

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर फैंस के दिलोंदिमाग पर छाए हुए हैं। इस फिल्म का चौथा गाना 'येंतम्मा' रिलीज किया गया है। इस गाने में सलमान लुंगी डांस कर धमाल मचा रहे हैं। गाने में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और शहनाज गिल भी साउथ लुक में जंच रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2023 2:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं और चौथे गाने को लेकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘येंतम्मा’ जारी किया गया है जिसे देखकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। गाने का टीजर रिलीज होने के बाद से गाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस गाने में सलमान खान का अवतार देख फैंस हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह गाना काफी ट्रेंड में है।

क्या है गाने के वीडियो में खास

गाने की शुरुआत में धोती में सुपरस्टार सलमान खान सहित और लोगों की एंट्री होती है। इस दौरान अन्य सितारों में अभिनेत्री पूजा हेगड़े, डांसर राघव जुयाल, गायक जस्सी गिल, शहनाज गिल और पलक तिवारी शामिल हैं। गाने में सलमान और बाकी मेल स्टार्स येलो कुर्ता और व्हाइट धोती में नजर आ रहे हैं वहीं अभिनेत्रियां साउथ लुक में कमाल की नजर आ रही हैं। इस गाने में सभी स्टार्स कमाल की डांस कर रहे हैं जिसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं। साउथ इंडियन लुक में सलमान खान का लुंगी अवतार ने फैंस को खूब इम्प्रेस किया है।

क्यों है यह गाना खास

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान के साथ साउथ के मेगास्टार राम चरण भी थिरकते नजर आ रहे हैं। सलमान और राम चरण का यह अवतार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस गाने को विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी हैं जिसके फैंस की कोई कमी नहीं है। गाने को पायल देव ने कंपोज किया हैं। गाने की धुन और म्यूजिक इसे ब्लॉकबस्टर बना रहा है।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

‘येंतम्मा’ गाने को देख एक बार फिर ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से पलक तिवारी और शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

यहां देखें Video:-

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 4, 2026

Chandrika Gera Dixit

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 4, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026