---Advertisement---

तो इस महीने गूंजेगी Heeramandi फेम Richa Chadha के घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां

Richa Chadha के डिलीवरी मंथ की अनाउंसमेंट कर दी गई और जिसके मुताबिक Heeramandi फेम एक्ट्रेस अभी अपने ट्राईमेस्टर में हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अप्रैल 30, 2024 5:47 अपराह्न

Richa Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। प्रोफेशनल लाइफ को लेकर इसलिए क्योंकि, कल यानी 1 मई 2023 को उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। और पर्सनल लाइफ को लेकर इसलिए क्योंकि अब एक्ट्रेस के डिलीवरी मंथ का खुलासा कर दिया गया है। ओए अगर आप भी उनके जबरा फैन हैं तो, यह आपके लिए एक बेहद अच्छी गुडन्यूज़ है।

इस महीने गूंजेगी Richa Chadha के घर में किलकारियां

बीते कुछ महीनों पहले ही महशूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल संग मिलकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ दी थी। और जब से ही एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं और आए दिन उससे जुड़ी कई लेटेस्ट फोटो या वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं। यहीं अब कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि, ऋचा इसी साल जुलाई में एक नन्हें से मेहमान को जन्म देने जा रही हैं। जिसने उनके फैंस की एक्साइमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

डिलीवरी के बाद भी काम करेंगी ऋचा

कई एक्ट्रेस ऐसी होती हैं जो प्रेग्नेंट होने पर काम पर नहीं अपने बच्चे पर फोकस करना पसंद करती हैं लेकिन, ऋचा ने ऐसा नहीं किया। एक्ट्रेस की वेब सीरीज कल रिलीज़ होने जा रही है जिसे प्रमोट करने के लिए वह कई दिनों बिना सोचे समझे लगी हुई थीं। यहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि, अपने बच्चे को जन्म देने के बाद औरों की तरह घर पर नहीं बैठेंगे और जल्द से जल्द अपने काम पर वापस लौट आएंगी।

वर्क फ्रंट ‘

यहीं अगर बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क की तो उन्हें इसी साल कई बड़ी और शानदार फिल्मों में देखा जा चुका है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से खूब गर्दा भी उड़ाया। अब वह जल्द कई और धमाकेदार फिल्मों में धूम मचाती नजर आ सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026