---Advertisement---

Koffee With Karan 8: वेडिंग वीडियो को लेकर Sidharth Malhotra की क्यों हुई थी कियारा संग बहस, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Koffee With Karan 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की ड्रीमी वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक्टर इसे पोस्ट करने के खिलाफ थे लेकिन एक शख्स की वजह से उन्होंने इसे पोस्ट किया था। अब कॉफी विद करण में एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2023 12:43 अपराह्न

koffee with karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: कहने में दो राय नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अपनी लव स्टोरी से लेकर बॉन्डिंग और शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे और उनकी शादी की ड्रीमी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर मानो आग लगा दी थी। हालांकि क्या आप जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा वेडिंग पिक्चर्स और वीडियो को पोस्ट करने के खिलाफ थे। जी हां, शायद आपको यह जानकर झटका लगा होगा लेकिन हाल ही में एक्टर ने इस बात का खुलासा कॉफ़ी विद करण सीजन 8 में किया और फैंस इसे जानने के बाद चौंक गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन मचाएंगे धमाल

दरअसल कॉफी विद करण में इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन एक साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और वरुण के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है और इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल सिद्धार्थ और वरुण करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किए थे और ऐसे में तीनों सेलेब्स के बीच की बॉन्डिंग वाकई खास है। इस एपीसोड में जमकर मस्ती का तड़का लगने वाला है और ऐसे में आप इसे हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

इस शख्स की वजह से ड्रीमी वीडियो आई सामने

वहीं एपिसोड में जब करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से कहा कि “आप अपनी और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर क्या कहना चाहते हैं। एक रियल लव स्टोरी जो रील स्टोरी से रियल में बदल गई है। जैसे शेरशाह का रोमांस रियल लाइफ में जीवंत हो गया। जैसे आप शादी में स्टेज पर खड़े थे और वह आई। आप दोनों ने जो किया वह काफी वायरल हुआ।” इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि “मैं यह वीडियो डालने के बिलकुल खिलाफ था लेकिन मैं इसका श्रेय मनीष मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को देना चाहता हूं।” सिद्धार्थ ने कहा कि “मुझे लग रहा था कि यह जबरदस्ती ना लगे इसलिए मैं इसे पोस्ट करने के खिलाफ था।”

कियारा ने कहीं थी ये बात

वहीं इस बारे में कियारा आडवाणी ने भी खुलासा किया था कि सिद्धार्थ शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहते थे। खासकर वह वेडिंग वीडियो। उन्होंने कहा था कि “सिद्धार्थ नहीं चाहते कि हम शादी से जुड़ी कोई पोस्ट करें लेकिन हमने बाद में पोस्ट की थी। हमने जो वीडियो पोस्ट किया था उस पर काफी बहस हुई थी। सिद्धार्थ एक बहुत ही प्राइवेट इंसान है वह कुछ ज्यादा ही प्राइवेट है। वहीं कियारा ने कहा था कि मनीष मल्होत्रा ने हम लोगों से कहा था कि तुम्हें पोस्ट करना होगा लेकिन सिद्धार्थ का कहना था कि नहीं नहीं यह बहुत ज्यादा हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026