---Advertisement---

Don 3 मिलने के बाद Kriti Sanon का बदला मिजाज! शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में दिखाया कर्वी फिगर

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में ‘आदिपुरुष‘ में नजर आने वाली कृति को इस फिल्म के जरिए भले ही दर्शकों से प्यार ना मिला हो लेकिन आज भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और उन्हें लेकर एक जबरदस्त क्रेज बरकरार है।इस बीच ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 1:18 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हाल ही में ‘आदिपुरुष‘ में नजर आने वाली कृति को इस फिल्म के जरिए भले ही दर्शकों से प्यार ना मिला हो लेकिन आज भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और उन्हें लेकर एक जबरदस्त क्रेज बरकरार है।इस बीच हाल ही में कृति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वह रणवीर सिंह के अपोजिट ‘डॉन 3‘ में नजर आने वाली है। वहीं कृति का नया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और वह अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों को घायल करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।आइए देखते हैं क्या खास है कृति के लुक में।

क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में कृति को देख थमी सांसे

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति सेनन क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में खुलेआम घूमती हुई नजर आ रही है। उनका यह अंदाज वाकई काफी अलग है क्योंकि इस तरह उन्हें कभी पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया था। ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में वह अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं और इस दौरान टोंड लेग्स पर लोगों की निगाहें अटक गई। स्टाइलिश लुक को ब्लैक बैग से कंप्लीट किया है।

स्टाइलिश लुक में कृति का बवाल

पैपराजी को देख एक्ट्रेस शरमाती हुई नजर आती है और वह इस दौरान मुस्कुरा कर पोज देती हैं। शॉर्ट हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती देखने लायक है और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुई है। एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक को व्हाइट स्नीकर्स से खास टच देती हुई दिखी। सैलून सेशन के बाद कृति का यह अवतार वाकई फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। वह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है।

इस फिल्म में कृति दिखाएंगी दमखम

वर्कफ्रंट की बात कर तो कृति सेनन हाल ही में प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ में नजर आई थी। इस बिग बजट फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी विवादों का सामना करना पड़ा और यह कमाई करने में असफल रही। वहीं कृति की पाइपलाइंस में कई प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘डॉन3’ में भी नजर आ सकती हैं और वह फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026