---Advertisement---

Kriti Sanon पर चढ़ा प्रभास का रंग! आदिपुरुष एक्टर की तारीफ में खुलेआम कहीं ये बात

Kriti Sanon: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। यह बात सच है कि जबसे इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से प्रभास और कृति का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में है और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 5:00 अपराह्न

kriti sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। यह बात सच है कि जबसे इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तभी से प्रभास और कृति का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में है और बहुत जल्द शादी भी करेंगे। हालांकि इस बारे में अब तक इन स्टार्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन यह खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में कृति सेनन ने प्रभास को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। जी हां कृति प्रभास की तारीफ करती हुई नजर आई हैं।

कृति ने की प्रभास की तारीफ

दरअसल हाल ही में इंटरव्यू में कृति ने कहा कि “मैंने सुना था कि वह काफी रिजर्व इंसान हैं और अपने आप में ही रहते हैं। मुझे भी शुरुआत में वह काफी शर्मीले लगे थे लेकिन एक दिन जब मैं उनसे बात करने लगी तो मैंने उन्हें बताया कि कैसे मेरी पहली फिल्म तेलुगु थी और उसे करने में मैं काफी अनकंफरटेबल थी। जिस भाषा को आप जानते नहीं है उसमें काम करना काफी मुश्किल होता है। इस बात को सुनकर प्रभास मेरे सामने बात करने लगे और हमारी बातचीत होने लगी।”

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

जमीन से जुड़े इंसान हैं प्रभास

कृति सेनन ने आगे कहा कि “प्रवास निश्चित रूप से जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। उनकी आंखें बहुत कुछ बोल जाती है और वह काफी शांत स्वभाव के हैं। मुझे नहीं लगता कि राघव का किरदार उनसे बेहतर कोई कर सकता है।” कृति सेनन की यह बात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उनकी प्रभास की इस तरह तारीफ करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कहा जा रहा है कि शायद कृति और प्रभास एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

चर्चा में है आदिपुरुष

गौरतलब है कि प्रभास और कृति स्टारर फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले आदिपुरुष को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के लिए ताबड़तोड़ टिकट की बुकिंग हो रही है और फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026