---Advertisement---

दिल्ली के इस स्कूल के बच्चों को Adipurush दिखाएंगी Kriti Sanon, खास स्क्रीनिंग के लिए बुक किया पूरा थ‍िएटर

Kriti Sanon: ‘आदिपुरुष’ को जहां एक तरफ लोगों से काफी नेगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है और रामायण जैसे महाकाव्य से छेड़खानी जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन अभी भी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2023 3:58 अपराह्न

kriti sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: ‘आदिपुरुष’ को जहां एक तरफ लोगों से काफी नेगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है और रामायण जैसे महाकाव्य से छेड़खानी जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन अभी भी फिल्म को प्रमोट करने में जुटी हुई है। इस बीच वह दिल्ली के एक स्कूल के स्टूडेंट्स को फिल्म दिखाने ले जाएंगी। कृति सेनन का मानना है कि फिल्म रामायण पर आधारित है तो ऐसे में बच्चों को देखना चाहिए।

फैमिली के साथ कृति भी करेंगी बच्चों संग एंजॉय

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक थिएटर में कृति ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है और इसके लिए उन्होंने पूरे सिनेमा हॉल को बुक कर लिया है। रिपोर्ट की माने तो इस सिनेमा हॉल में लगभग 300 सीट हैं। ऐसे में कृति के चाहने वाले बच्चों के लिए वाकई काफी खास है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस फिल्म की खास स्क्रीनिंग उनके लिए आयोजित कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों के साथ कृति सेनन भी मौजूद रहेंगी और इस दौरान उनकी फैमिली भी साथ होंगी।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

इस स्कूल के बच्चों को मिला गिफ्ट

कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कृति बच्चों से बातचीत भी कर सकती हैं और उन्हें फिल्म के बारे में कुछ खास बातें भी बताएंगी। रिपोर्ट की माने तो कृति दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम के बच्चों को फिल्म दिखाने की तैयारी में है। बता दे कि इसी स्कूल से कृति सेनन ने भी अपनी पढ़ाई की है। ऐसे में वह अपने स्कूल से काफी क्लोज हैं।

अब तक हुई आदिपुरुष की इतनी कमाई

गौरतलब है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी कृति और प्रभास की फिल्म के कई डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा हुआ है लेकिन बुधवार से डायलॉग में कुछ बदलाव किए गए हैं। अगर अब तक की कमाई की बात करें तो 5 दिनों में ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर 247.80 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।करीब 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को शुरुआत से ही कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। यह बात सच है कि फिल्म कई विवादों से घिरी है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cannes 2026

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026