---Advertisement---

Kriti Sanon का सूजा चेहरा देख फैंस को लगा झटका, कमेंट्स में सवालों की लगा दी झड़ी

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए एक वीडियो शेयर किया। ऐसे में लोगों की निगाहें कृति के चेहरे पर अटक गई है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि कृति ने अपने चेहरे के साथ कुछ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 3:16 अपराह्न

kriti sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए एक वीडियो शेयर किया। ऐसे में लोगों की निगाहें कृति के चेहरे पर अटक गई है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि कृति ने अपने चेहरे के साथ कुछ किया है और अब वह अच्छी नहीं लग रही हैं। कृति की खूबसूरती पर फैंस मर मिटने के लिए तैयार होते हैं और उनकी हर अदा पर दिल हार जाते हैं। कृति भी स्टाइलिश लुक से लोगों को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं लेकिन इस बार वह किसी और वजह से चर्चा में आ गई है।

वीडियो में दिखा कृति का अलग अंदाज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसने कृति को देख लोग कमेंट किए बिना नहीं रुक पा रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं जिसमें कृति ब्यूटी प्रोडक्ट को लॉन्च करती नजर आ रही है लेकिन इस दौरान उनका चेहरा काफी अलग है। वीडियो में कृति का चेहरा भारी दिखाई दे रहा है और उनकी आंखें सूजी हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की आइब्रोज भी काफी मोटी दिख रही है। ऐसे में फैंस का कयास लगाना तो लाज़मी है और यही वजह है कि इस वीडियो को देख लोग परेशान हो गए हैं।

वीडियो को देख यूजर्स ले रहे हैं चुटकी

ब्लैक ड्रेस में कृति सेनन का यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसमें मिडिल पार्टेड हेयर स्टाइल से कृति ने इस लुक को खास देती दिखी। उन्होंने सिंपल ईयररिंग से इस लुक को कंप्लीट किया। वीडियो में वह अपने प्रोडक्ट के बारे में बात करती हुई दिखी लेकिन कमेंट में लोग उनसे कई सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनका चेहरा काफी सूजा है क्या यह बोटोक्स है।” एक और यूजर ने कहा, “आपकी आइब्रोज।” एक और यूजर ने कहा, “आप काफी अलग नजर आ रही हैं।” एक और यूजर का कहना है, “आइब्रोज कुछ ज्यादा बोल्ड कर ली, अच्छी नहीं लग रही है।” एक और यूजर ने कहा, “प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हो क्या दीदी।” एक और यूजर का कहना है “मैडम यह क्या करवा रही हो।”

जल्द कई प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में ‘आदिपुरुष’ में नजर आई थी। इस फिल्म में वह प्रभास के ऑपोजिट नजर आई थी और फैंस ने इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया। वहीं कृति की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी पाइपलाइंस में कई फिल्में हैं। वह बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाका मचाने के लिए आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026