---Advertisement---

दुनियां से छुप रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग बर्थडे मनाने विदेश पहुंची Kriti Sanon, वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें

Kriti Sanon की कुछ अनदेखी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें, वह रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग बर्थडे मनाती दिख रही हैं। चलिए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 29, 2024 6:29 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम दिग्गज हसीनाओं में शुमार है। और बाकी जानी-मानी एक्ट्रेस की तरह वह भी आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों कृति अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें, वह अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग बर्थडे मनाती दिख रही हैं। चलिए एक्ट्रेस की इन अनदेखी तस्वीरों पर गौर करते हैं और जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर संग बर्थडे मनाती दिखीं Kriti Sanon

हाल में bollywoodshaadis नामक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की गई हैं, इन फोटोज के अनुसार एक्ट्रेस कृति सेनन ग्रीक आइलैंड मायकोनोस पहुंची हुई हैं और अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग बर्थडे मना रही हैं। जी हां तस्वीरों में देखा जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी कूल अंदाज में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। और यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि,, वह उनके साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑरेंज ब्रालेट टॉप पर कूल सृग और हॉट पैंट्स पहने दिख रही हैं।

कौन है कबीर बहिया?

जब से कबीर बहिया का नाम मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जुड़ा है हर कोई यह जानने के लिए बेताब हो गया है कि, आखिर कबीर बहिया है कौन? बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं। और उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके बेस्ड ट्रेवल एजेंसी के मालिक हैं। यही नहीं कबीर को कई बार मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी देखा गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि वह कई बड़ी हस्तियों से ताल्लुक रखते हैं।

कृति का वर्क फ्रंट

अगर बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता कृति सेनन जल्द उनकी अपकमिंग फिल्म दो पत्ती, किल बिल और मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की इन फिल्मों की रिलीज़ डेट पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026