---Advertisement---

पति से अलग होते ही इस शख्स से प्यार कर बैठी Kusha Kapila, वीडियो में खुद को बताया ‘पजेसिव’

Kusha Kapila: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला कुछ समय पहले ही चर्चा में आई थी जब उन्होंने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ अलग होने की घोषणा की थी। इस वजह से कुशा को काफी ट्रोल किया जा रहा था वही अब वह दोबारा सोशल मीडिया पर वापस आ चुकी हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 5:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 16, 2023 1:52 अपराह्न

Kusha Kapila
Follow Us
---Advertisement---

Kusha Kapila: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कुशा कपिला कुछ समय पहले ही चर्चा में आई थी जब उन्होंने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ अलग होने की घोषणा की थी। इस वजह से कुशा को काफी ट्रोल किया जा रहा था वही अब वह दोबारा सोशल मीडिया पर वापस आ चुकी हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर यह बता दिया कि वह अब किसी और के लिए पजेसिव है। उन्होंने मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस तो काफी खुश हो रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पति से अलग होने के बाद कुशा किससे करती है इतना प्यार जिसके लिए है वह पजेसिव।

कुशा ने कहीं ये बात

कुशा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ रील्स बनाती हुई नजर आ रही है। वैसे तो यह एक ब्रांड प्रमोशन है लेकिन लोगों के बीच यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण पहले किसी और से बात कर रही होती है वहीं बाद में कुशा कपिला आती है और दीपिका पादुकोण पर गुस्सा करने लगती है कि वह किसी और से बात क्यों कर रही थी। इस वीडियो में कुशा का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह एक बार फिर छा गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कुशा ने लिखा, “बेस्ट फ्रेंड ऐसी बनाओ कि 4 लोग बोले यह मेरी भी बेस्ट फ्रेंड है। स्क्रीन और स्किन केयर दीपिका पादुकोण यानी दीपू के साथ शेयर करते हुए, ड्रीम कॉलब।

हाल ही में पति से अलग हुई कुशा

गौरतलब है कि कुशा कपिला हाल ही में चर्चा में आई थी जब उन्होंने 26 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि “जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और यह हमारे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था। लेकिन हम यह जानते हैं कि हमारी लाइफ से इस मोड़ पर यह फैसला जरूरी था।” कुशा कपिला को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं और उन्हें खूब फॉलो भी करते हैं। वह रील्स और वीडियो की वजह से हर बार चर्चा में रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026