---Advertisement---

Oscar से पहले Laapataa Ladies बनी Lost Ladies, एक्स वाइफ संग आखिर कहां पहुंचे प्रचार में जुटे Aamir Khan

Laapataa Ladies: ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री के बीच लापता लेडीज का नाम बदलकर 'लॉस्ट लेडिज' कर दिया गया है। चर्चा में आ गई है आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2024 6:02 अपराह्न

Laapataa Ladies
Follow Us
---Advertisement---

Laapataa Ladies: भारत की तरफ से ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) की ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री हो गई है लेकिन इस सब के बीच फैंस को किरण राव ने बीते दिन एक बड़ा सरप्राइज दिया। दरअसल ‘लापता लेडीज’ का नाम बदलकर लॉस्ट लेडीज कर दिया गया है जिसकी वजह से एक बार गया फिल्म सुर्खियों में है। इस बात की जानकारी खुद किरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है लेकिन इस सब के बीच क्या आप जानते हैं कि प्रचार में जुटे आमिर खान (Aamir Khan) अपनी एक्स वाइफ के साथ कहां पहुंचे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी खबर और क्यों ‘लापता लेडीज’ हो गई है ‘लॉस्ट लेडीज’

Laapataa Ladies क्यों अब बदलकर हो गई Lost Ladies

जहां तक बात ‘लापता लेडीज’ फिल्म की करें तो ऑस्कर से पहले यह बदलाव किया गया है। ऑस्कर 2025 के लिए तैयार यह फिल्म ऑफिशल एंट्री पाने के बाद नाम बदलने का फैसला लिया। जहां लापता लेडीज को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं 8 महीने बाद जब अचानक नाम बदलने की खबर आई तो लोगों को झटका लगा लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्कर में फिल्म के प्रचार में सहूलियत को नजर रखते हुए नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

Lost Ladies को लेकर Kiran Rao ने कहीं ये बात

इस बात की जानकारी खुद किरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी और उन्होंने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ लॉस्ट लेडिस का आधिकारिक पोस्टर पेश है। फूल और जया की दिल को छू लेने वाली यात्रा की एक झलक। इस शानदार डिजाइन के साथ हमारी कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, बह जाने के लिए तैयार हो जाइए।”

Aamir Khan और Kiran Rao यहां करते दिखे Lost Ladies के लिए प्रचार

वहीं इस सब के बीच ऑस्कर के लिए कैंपेनिंग में आमिर खान और उनकी पत्नी जुट चुके हैं और फिलहाल दोनों न्यूयॉर्क में हैं। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऑस्कर में इस फिल्म का जादू किस तरह चलता है यह देखना दिलचस्प है। जहां तक लेटेस्ट फोटोज की बात करें तो इसमें आमिर खान और उनकी पत्नी स्टार शेफ विकास खन्ना के साथ न्यूयॉर्क में नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026