---Advertisement---

Lahore 1947: ‘बॉर्डर 2’ के बाद बेटे सहित आमिर खान की किस्मत चमकाएंगे सनी देओल, इन 3 बड़ी फिल्मों से सिनेमा पर करेंगे राज!

Lahore 1947: सनी देओल बैक टू बैक बॉलीवुड को हिट मूवी दे रहे हैं। जाट, गदर और बॉर्डर 2 की सफलता के बाद एक बार फिर से वो बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार वो आमिर खान के प्रोडक्शन की मूवी 'लाहौर 1947' में दिखेंग। इसके साथ ही उनके हाथ में 3 बड़ी फिल्में हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 10, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Lahore 1947:
Follow Us
---Advertisement---

Lahore 1947: ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर से सनी देओल एक और बड़ी मूवी में इस साल नजर आने वाले हैं। आमिर खान प्रोडक्शन हाउस ‘लाहौर 1947’ फिल्म बना रहा है। जिसमें सनी पाजी अपने बेटे करण देओल के साथ नजर आएंगे। एक बार फिर से उनका पुराना वाला रुप देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें, ‘जाट’, ‘गदर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस के बाद 68 साल के एक्टर की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं।

आमिर खान की  Lahore 1947 की स्टोरी  और बजट क्या है?

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘लाहौर 1947’ को स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। ये मूवी बंटवारे के बाद लखनऊ से लाहौर गए एक मुस्लिम परिवार की है। जिसे पाकिस्तान में रहने के लिए हिन्दू की हवेली मिलती है। लेकिन इसमें एक बूढ़ी महिला रहती है। वो उसे छोड़ने से मना कर देती है। हिन्दू और मुस्लिम परिवार कैसे फिर एक साथ रहते हैं। ये स्टोरी इसी के आस-पास घूमती है। इस मूवी में सनी देओल, प्रीति जिंटा के साथ-साथ शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल  जैसे  बड़े कलाकार हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में इसे तैयार किया गया है। इस मूवी का बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। साल 2026 की एक और बड़ी हिट इसे माना जा रहा है। सनी पाजी के पिता धमेंद्र के ये स्टोरी बेहद करीब बताई जा रही है।

सनी देओल इन बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर

आपको बता दें, सनी देओल के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो बहुत जल्द ‘गबरु’, ‘रामायण पार्ट 1’ और 2 के बाद ‘अपने 2’  ‘इक्का’, ‘सूर्य’ और ‘मां तुझे सलाम 2’ जैसी बड़ी मूवी में नजर आने वाले हैं। एक्टर का शेडयूल बहुत बिजी चल रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026