---Advertisement---

Laughter Chefs 3 Finale: पहली बार रियलिटी शो में मिली एल्विश यादव को हार, जन्नत जुबैर की ट्रॉफी पकड़ ये क्या बोल गए ‘राव साहब’

Laughter Chefs 3 Finale: लाफ्टर शेफ्स 3 में एल्विश यादव की टीम छुरी भले ही मात खा गई लेकिन जन्नत जुबैर की ट्रॉफी को पकड़कर राव साहब ने कुछ ऐसा कहा है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 26, 2026 1:35 अपराह्न

Laughter Chefs 3 Finale
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs 3 Finale: लाफ्टर शेफ्स 3 में टीम कांटा और टीम छुरी के बीच फाइनल फेस ऑफ हुआ जहां टीम कांटा ने जीत दर्ज किया। हालांकि इस सबके बीच पहली दफा एल्विश यादव को किसी रियलिटी शो में हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रहा है जहां वह जन्नत जुबैर की ट्रॉफी को पकड़कर कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा में है। दरअसल बीते कुछ दिनों से जन्नत और एल्विश का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच लाफ्टर शेफ्स 3 फिनाले से इस वीडियो में क्या है। आइए देखते हैं।

जन्नत जुबैर की Laughter Chefs 3 Finale ट्रॉफी पकड़कर क्या बोले एल्विश यादव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

वायरल वीडियो क्लिप की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि जीत के बाद लाफ्टर शेफ्स 3 फिनाले में टीम कांटा को ट्रॉफी दी जाती है। इस दौरान एल्विश यादव जन्नत जुबैर की ट्रॉफी पकड़ लेते हैं। जब जन्नत एल्विश से यह कहती हुई नजर आती है कि यह उनकी है तब राव साहब यह कहते हैं कि “हां हां एक ही बात है।” वहीं टीम कांटा के जीतने के बाद जब सभी कंटेस्टेंट बाहर निकल रहे थे उस समय भी एल्विश यादव जन्नत की ट्रॉफी को पकड़े हुए नजर आते हैं। दोनों साथ में एक ही ट्रॉफी को पकड़े हुए दिखाई देते हैं और ऐसे में लाफ्टर शेफ्स 3 फिनाले क्लिप चर्चा में है।

पहली दफा लाफ्टर शेफ्स 3 फिनाले में मिली एल्विश यादव को हार

यह सच है कि लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को जीतने वाले एल्विश यादव की यह पहला रियलिटी शो है जब उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 और रोडीज के साथ-साथ लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि टीम कांटा और टीम छुरी में यह टीम बैटल था। अभी आगे यह गेम दिलचस्प मोड़ ले सकता है क्योंकि अब उनके पार्टनर एक बार फिर से करण कुंद्रा बनने वाले हैं। अगले हफ्ते से लाफ्टर शेफ्स 3.0 को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026