---Advertisement---

Lee Sun-Kyun: ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ एक्टर की मौत से फैंस को झटका, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Lee Sun-Kyun: साउथ कोरियाई एक्टर ली की अचानक मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा है और संदिग्ध अवस्था में वह मृत पाए गए। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पिछले कुछ समय से ड्रग एब्यूज मामले में पुलिस की रडार पर थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2023 1:10 अपराह्न

Lee Sun-Kyun
Follow Us
---Advertisement---

Lee Sun-Kyun: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जो सुनने के बाद लोगों के पैरों तरीके जमीन खिसक गई है। जी हां, ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ के पॉपुलर साउथ कोरिया एक्टर ली सन-क्युन की मौत से फैंस को काफी सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर उनकी रहस्यमयी मौत एक पहेली बन गई है और फैंस इस बारे में पूरी खबर जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले यह खबर खूब चर्चा में रही है कि एक्टर पर गैर कानूनी ड्रग को लेकर कार्रवाई चल रही थी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

इस हालत में मृत मिले ली

मिली जानकारी के मुताबिक ली को बुधवार सुबह सियोल के एक पार्क में संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वह कार के अंदर बेहोश हालत में मिले। आनन फ़ानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। एक्टर की पत्नी ने पुलिस को लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी। यह भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने घर में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस को ली के कर से जले चारकोल ब्रेकेट मिले हैं और इसके बाद सुसाइड का अंदेशा जताया जा रहा है।

ड्रग मामले में ली पर चल रही थी जांच

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक्टर पिछले कुछ समय से ड्रग एब्यूज मामले में फंसे हुए थे और उन पर जांच भी चल रही थी। एक दिन पहले ही एक्टर से इस बारे में पूछताछ भी की गई है जहां उन्होंने ड्रग्स या नशीली चीजों के सेवन से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब उनकी मौत वाकई लोगों को हैरान कर देने के लिए है।

ली ने बनाई अलग पहचान

ली के करियर की बात करें तो वह साउथ कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री में काफी जाने पहचाने नाम हैं। फिल्म ‘पैरासाइट’ में उन्हें अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में खूब तारीफें मिलीं है। म्यूजिकल थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले ली फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में भी नजर आए लेकिन अब लीड एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026