---Advertisement---

Lock Upp Season 2 में कैदी बनकर धमाल मचाएंगे Kevin Almasifar! विवादों से कंटेस्टेंट का है गहरा नाता

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में केविन अल्मासिफर नजर आ सकते हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। केविन रियलिटी शो में गर्लफ्रेंड बनकर और शो से बाहर होने पर ब्रेकअप की वजह से चर्चा में आए थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2023 1:32 अपराह्न

lock upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। फैंस इस शो के एक भी अपडेट को मिस नहीं करना चाहते हैं और ऐसे में उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि रियलिटी शो की दुनिया में टॉप कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट केविन अल्मासिफर शो को और मजेदार बनाने के लिए आ सकते हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है अगर यह शो में शिरकत करते हैं तो कंगना की जेल मे जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

केविन को किया गया है शो के लिए अप्रोच

दरअसल केविन अल्मासिफर का एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी का जलवा खूब देखने को मिला था। वह जब इस शो से बाहर निकले तो मोस्ट कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट के तौर पर जाने जाते थे और ऐसे में उन्हें लॉकअप में देखना वाकई मजेदार होने वाला है। सूत्रों की माने तो मेकर्स की केविन से बातचीत चल रही है और उन्हीं इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन इतना तय है कि अगर केविन शो में नजर आते हैं तो धमाका होना तय है।

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

आखिर क्यों हैं केविन कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट

दरअसल केविन एमटीवी के दो रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। रोडीज और स्पिल्ट्सविला में नजर आ चुके केविन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वह शो में सबसे दमदार खिलाड़ी माने जाते थे और हर टास्क को बेहतर तरीके से खेलते थे। रिपोर्ट्स की माने तो केविन को बहुत जल्द गुस्सा आ जाता है। ‘स्पिल्ट्सविला’ में उन्हें हाथापाई की वजह से शो से निकाल दिया गया था।

काफी चर्चा में है ‘लॉकअप 2’

कंगना के शो को लेकर पिछले कुछ समय से बज बना हुआ है उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह शो ऑनएयर होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस शो में अर्शी खान नजर नजर आ सकती हैं। वहीं ‘लॉकअप सीजन 2’ के लिए पारस छाबड़ा, एमीवे बंटाई, अर्चना गौतम, करण पटेल, उर्फी जावेद, राखी सावंत, उमर रियाज का नाम भी सामने आ रहा है लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026