---Advertisement---

Lock Upp 2: गौरव खन्ना से अलग होते ही क्या मर गई आकांक्षा चमोला की फीलिंग? जानें क्यों किसी से नहीं बना सकती संबंध?

Lock Upp 2: 'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक के बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने खुद को 'एसेक्सुअल' बताया है। उनका कहना है कि शादी टूटने के बाद पैदा हुए गहरे डर के कारण अब उनका किसी के भी साथ शारीरिक या रोमांटिक संबंध बनाने का मन नहीं है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’  में नजर आ रही हैं।  यहां पर आते ही उन्होंने टीवी  एक्टर  गौरव खन्ना से 10 साल की शादी के टूटने का खुलासा किया है। इसके साथ ही अपने लिंग को लेकर भी चौंकाने वाली बाते कही हैं। आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया था कि वह शादी से पहले बाईसेक्सुअल थी, उनका कई लड़कियों से  रिश्ता था। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि, ‘अब मैं एसेक्सुअल हूं’ ।

Lock Upp 2 की आकांक्षा चमोला अब क्यों किसी के साथ नहीं रखना चाहती रिश्ता?

आकांक्षा चमोला ने खुद को एसेक्सुअल  बताकर साफ कहा कि, गौरव खन्ना से तलाक होने के बाद अब वो किसी से भी शादी नहीं करना चाहती हैं और ना ही यौन संबंध बना सकती हैं। उनका कहना है कि, वो अब लड़के या फिर लड़की किसी के साथ भी संबंध नहीं बनाना चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि, उनका मन इन सभी चीजों से उतर गया है।  आकांक्षा का मानना है कि, इच्छाएं बदलती रहती हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने शो में माना है कि, गौरव खन्ना को शादी से पहले  सबकुछ पता था। उन्होंने सबकुछ इग्नोर करके उनसे शादी की है।

आकांक्षा चमोला कौन हैं?

आकांक्षा चमोला रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ से पहले कई टीवी सीरियल में दिख चुकी हैं। वो स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर , कैसे मुझे तुम मिल गए, भूतू, संतोषी माँ, ये है आशिकी, क्राइम पेट्रोल, दिल धोखा और डिज़ायर,रिवाइंड वाला लव और माफिया जैसी वेब सीरीज में दिख चुकी हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां  एकता कपूर के रिएलिटी शो  ‘लॉक अप सीजन 2’ में पति गौरव खन्ना से शादी के टूटने और  अपने बाईसेक्सुअल होने के खुलासा करने से मिली हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026