---Advertisement---

Lock Upp 2: विवादों में रह चुकी मूस जट्टाना कंगना के शो में मचा सकती है धमाल, कभी बिग बॉस के इस कन्टेस्टेंट को बताया था क्रश

Lock Upp 2: मूस जट्टाना का नाम कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लिए सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह इस शो में तड़का लगाती हुई नजर आ सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कंट्रोवर्सी से उसका पुराना नाता रहा है और ऐसे में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी एकसाइटेड हैं। कभी प्रतीक सहजपाल संग फ्लर्ट करने की वजह से मूस काफी सुर्खियों में रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 28, 2023 4:04 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी मूस जट्टाना विवादों के जरिए काफी सुर्खियों में रही थी। इस शो में उन्होंने खूब तड़का लगाया था और कंटेस्टेंट संग भिड़ती हुई नजर आई थी। हालांकि मूस जट्टाना शो तो नहीं जीत सकी लेकिन आज भी कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार है। इतना ही नहीं उसका कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है और यही वजह है कि कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप 2 के लिए इस कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह इस विवादित शो में नजर आ सकती हैं। वहीं शो के जरिए वह एक बार फिर खुद को साबित करती दिखेंगी।

विवादों से रहा है मूस का गहरा नाता

कंगना के शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स इसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और यही वजह है कि वह मूस जट्टाना को लगातार संपर्क कर रहे हैं। अब यह कहा जा रहा है कि मूस इस शो में आने के लिए तैयार हो गई है और यह नाम काफी चर्चा में है। उसका नाम कई कंट्रोवर्सी की वजह से काफी चर्चा में रहा है। महिलाओं के हक की लड़ाई हो या फिर किसानों के लिए अपनी आवाज उठाने में मूस कभी भी पीछे नहीं रहती हैं और यही वजह है कि उन्हें कंट्रोवर्शियल शो में मेकर्स लाना चाहते हैं।

इस बार का लॉकअप होने वाला है काफी कंट्रोवर्शियल

जहां तक बिग बॉस ओटीटी घर की बात करें तो वह शमिता शेट्टी से लेकर राकेश बापट सॉन्ग लड़ती हुई नजर आई थी।इसके अलावा वह प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के काफी करीब थी। शो में कुछ समय तक प्रतीक को वह अपना क्रश भी बताती थी। हालांकि बाद में दोनों सिर्फ दोस्त बनकर ही घर से बाहर निकले। अपनी कंट्रोवर्सी की वजह से मूस जट्टाना बिग बॉस ही नहीं रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो की मेकर एकता कपूर ने बीते दिनों यह खुलासा किया था कि इस बार का लॉकअप काफी कंट्रोवर्शियल होने वाला है और यह लंबा भी चलेगा। ऐसे में मूस जट्टाना का नाम सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026