---Advertisement---

Love Kataria: इस शख्स के सपोर्ट से Elvish Yadav ने हिलाया बिग बॉस का सिस्टम, विनर बनकर तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड्स

Love Kataria: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्ड कार्ड के तौर पर एल्विश यादव की जीत हुई और उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है। 16 साल के इतिहास में पहली बार वाइल्डकार्ड की जीत हुई और ऐसे में हर तरफ यूट्यूबर्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने सिस्टम से बिग बॉस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 3:10 अपराह्न

elvish yadav
Follow Us
---Advertisement---

Love Kataria: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्ड कार्ड के तौर पर एल्विश यादव की जीत हुई और उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है। 16 साल के इतिहास में पहली बार वाइल्डकार्ड की जीत हुई और ऐसे में हर तरफ यूट्यूबर्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने सिस्टम से बिग बॉस ही नहीं देश की जनता को भी हैरान कर दिया और लोगों ने उनके लिए खूब वोट दिए। हालांकि क्या आपको पता है कि इस जीत के पीछे किसका हाथ है। आखिर कौन एल्विश के पीछे बिग बॉस के बाहर उनका सपोर्ट कर रहे थे और उनके लिए दिन रात एक किए थे। ऐसी जीत में इस शख्स का भी पूरा हाथ है जो उनके साए की तरह वोट देने की अपील कर रहे थे। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह शख्स।

आखिर कौन है लव कटारिया

अगर एल्विश यादव के सपोर्टर की बात करें जिनकी वजह से वह यहां तक पहुंचे हैं उनका नाम लव कटारिया है जो उनके बचपन के दोस्त हैं। कहा जा रहा है कि एल्विश की जीत के पीछे उनका बहुत बड़ा सहयोग रहा है। यूट्यूबर को जीत दिलाने के लिए वह जनता से वोट मांग रहे थे और इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे थे। दिन रात की परवाह किए बिना लव कटारिया एल्विश का साथ दे रहे थे और जी जान से जुटे हुए थे। कहा जा रहा है कि अपने दोस्त को जीतवाने के लिए लव कटारिया उनके सोशल मीडिया हैंडल को भी संभाल रहे थे।

एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं लव कटारिया और एल्विश यादव

रिपोर्ट्स की माने तो एल्विश यादव और लव कटारिया बचपन के दोस्त हैं और एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। वे एक-दूसरे को भाई से बढ़कर मानते हैं इसलिए लव एल्विश के बिग बॉस घर में रहने पर बाहर फैंस और फॉलोअर्स को संभाल रहे थे। इतना ही नहीं बाहर निकालने के बाद जीती हुई ट्रॉफी को एल्विश ने लव कटारिया के हाथ में रख दिया। इससे इतना तो साफ है कि वह लव को किस कदर प्यार करते हैं। बता दे कि लव कई दफा एल्विश के साथ में वीडियो भी बना चुके हैं और उनके साथ में तस्वीर खूब वायरल हो रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी बदौलत ही एल्विश आज इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। आज उन्हें ना सिर्फ फैन फॉलोइंग बल्कि बिग बॉस की वजह से भी जाना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026