---Advertisement---

Madgaon Express का नया गाना हम यहीं हुआ रिलीज, कुणाल खेमू ने दी है आवाज

Madgaon Express : रितेश सुदवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मडगांव एक्सप्रेस के साथ ऑडियंस को हंसी से भरा सफर कराने का इरादा किया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस ने बेसब्री देखने मिल रही है। एक्टर्स द्वारा लगातार शेयर किए जाने वाले BTS की झलक के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 18, 2024 11:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Madgaon Express : रितेश सुदवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मडगांव एक्सप्रेस के साथ ऑडियंस को हंसी से भरा सफर कराने का इरादा किया है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस ने बेसब्री देखने मिल रही है। एक्टर्स द्वारा लगातार शेयर किए जाने वाले BTS की झलक के साथ गानों ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म से एक और शानदार कड़ी को पेश किया है, जी हां! हम बात कर रहे हैं हम यहीं गाने की जिसे मल्टी टैलेंटेड कुणाल खेमू ने अपनी आवाज से सजाया है, जो दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा करेगा, साथ ही फैंस के दिलों को छुएगा।

गाने में क्या है खास?

गाना हम यहीं दोस्तों के अनमोल यागों को याद दिलाता है, जिसमें साझेदारी और खुशी का एहसास है। दिल को छू लेने वाले बोल और खूबसूरत धुन सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है।

अंकुर तिवारी जिन्हें उनके संगीत की इमारत के लिए जाना जाता है, उन्होंने हम यहीं के लिए म्यूजिक कंपोज किया है, इतना ही नहीं उन्होंने इसमें अपना सिग्नेचर टच भी दिया है। गाने को सच में सबसे खास बनाती है कुणाल खेमू की इन्वॉल्वमेंट, जैसे की उनका को-कंपोजर, सिंगर, और लिरिशिएट के रूप में काम करना। उनके पर्सनल टच ने ट्रैक को बेहद खूबसूरत बनाया है।

ब्रैडले टेलिस द्वारा साउंड प्रोडक्शन , गाने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। गाने के हर नोट पूरी तरह से सुनने वालों के इमोशन को छूती है और इस तरह से यह दर्शकों को उत्साहित करने के लिए पूरी तरह से सेट है।

ये बेहद मजेदार फिल्मी सफर होने वाली है

मडगांव एक्सप्रेस वादा करती है कि ये बेहद मजेदार फिल्मी सफर होने वाली है, जिसमें हंसी, दोस्ती, और दिल को छू लेने वाले पल होंगे, और हम यहीं इस सफर के लिए बिल्कुल सही माहौल सेट करता है।

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026