---Advertisement---

Madhu Malhotra की मौत के बाद क्यों विवादों में है उनका पति, 5 बार शादी करने वाले शख्स ने 12 महिलाओं के साथ रखे थे रिलेशन

Madhu Malhotra: बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी धाकड़ पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 72 साल की उम्र में निधन के बाद लोग मधु मल्होत्रा के पति को जमकर सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और क्यों उनके पति की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2026 11:04 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 15, 2026 11:54 पूर्वाह्न

Madhu Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Madhu Malhotra: बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली मधु मल्होत्रा की 72 वर्ष में निधन की खबर ने उनके फैंस के दिल को झकझोर दिया है। जहां उनकी मौत के बाद शादी का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं जो निश्चित तौर पर काफी विवादों में है। हिंदी सिनेमा में अपनी यादगार अदाकारी की एक अमित छाप मधु ने छोड़ी है जिन्हें कभी नहीं भुला जा सकता है। सत्ते पे सत्ता हो कर्ज हो या फिर हीरो और विश्वनाथ, कयामत जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली मधु मल्होत्रा की शादी क्यों विवादों में है। आइए जानते हैं क्यों उनके पति का जिक्र हो रहा है।

आखिर किससे हुई थी Madhu Malhotra की शादी

हीरो के मशहूर गाने लंबी जुदाई को आखिर कौन ही भूल सकता है जो आज भी लोगों के जुबान पर दर्द में कुछ इस कदर याद आता है कि दशकों बाद भी इसकी चमक बरकरार है। इस गाने ने उन्हें निश्चित तौर पर एक ऐसी छवि बनाई है। क्या आपको पता है कि मधु चोपड़ा को भी जिंदगी में लंबी जुदाई का सामना करना पड़ा। शादी बॉलीवुड विलेन महेश आनंद से हुई थी। पर्दे पर जिस तरह के महेश आनंद थे वह उनकी फिल्मों से साफ जाहिर है। 2019 में उनका निधन हो चुका है। कहा जाता है मधु उनकी तीसरी बीवी थी। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि महेश आनंद सिर्फ मधु मल्होत्रा से नहीं बल्कि मधु मल्होत्रा ही नहीं अपनी 5 शादियों के अलावा 12 रिलेशनशिप में भी रहे हैं।

मधु मल्होत्रा के पति की कहानी का अंजाम हिला देगा

महेश आनंद की पहली शादी रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से हुई थी जो बहुत जल्द टूट गई थी। वहीं दूसरी बार उनकी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा, से हुई थी जिनसे उनका एक बेटा भी है। तीसरी बीवी मधु मल्होत्रा तो चौथी उषा बचानी थी। इसके बाद भी महेश आनंद ने पांचवीं शादी एक रूसी मॉडल से की थी। इस सबसे परे दुख की बात यह है कि महेश आनंद ने 5 शादी भले ही की हो लेकिन मौत के समय उनके साथ कोई भी नहीं था। अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो कहा जाता है कि उनकी लाश 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी और किसी को इसकी खबर भी नहीं थी। आखिरी समय में उनका साथ किसी ने नहीं दिया और फ्लैट में लास्ट सड़ती मिली थी।

गुमनानी में जी रही थी मधु मल्होत्रा

निश्चित तौर पर मधु मल्होत्रा की मौत के बाद लोग महेश आनंद को जमकर सर्च कर रहे हैं क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री की जिंदगी शादी के बाद काफी बदल गई। कहा जाता है कि जब से महेश आनंद और मधु मल्होत्रा का रिश्ता टूटा है तब से उन्होंने फिल्मी दुनिया से खुद को दूर कर लिया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Golmaal 5

मार्च 15, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 14, 2026

Dhurandhar

मार्च 14, 2026

Allu Sirish

मार्च 14, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 14, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026