---Advertisement---

लाइमलाइट या नासमझी! थम नहीं रही अशनीर ग्रोवर की बीवी की बेबाकी, गरीबों को लेकर अब क्या कहा जिससे Madhuri Grover की हुई थू-थू

Madhuri Grover: लॉकअप 2 में अशनीर ग्रोवर की पत्नी ने एक बार फिर गरीबों पर सवाल उठाती हुई नजर आई। इस दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसने विवाद की शुरुआत कर दी। गरीबों को लेकर कटाक्ष करते हुए आखिर उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2026 3:59 अपराह्न

Madhuri Grover
Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Grover: अशनीर ग्रोवर की पत्नी हाल ही में लॉकअप सीजन 2 में नजर आई थी जहां एविक्शन से उन्होंने उन्होंने यह कहा था कि वह तीसरा बच्चा चाहती थी क्योंकि गरीब लोग अगर बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी और अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे तो अमीरी बढ़ेगी। उनके इस बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस सबके बीच माधुरी ग्रोवर अपने बेबाकी को जाहिर करने में जरा भी पीछे नहीं है। नेटफ्लिक्स के टॉक शो में तेजस्वी प्रकाश के सवाल का उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया उसने एक बार फिर उनकी छीछालेदर कर दी है।

क्या देश चलाने में नहीं है Madhuri Grover के लिए गरीब का योगदान

दरअसल तेजस्वी प्रकाश ने माधुरी ग्रोवर से उनके गरीबों वाली बयान के पीछे की वजह पूछी और बताया कि यह काफी असंवेदनशील लगा। इस पर अपनी वह कहती है मैंने कभी किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोका। असल में आज की पीढ़ी के साथ समस्या यह है कि वह बच्चे ही नहीं चाहते हैं। जब तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि देश को गरीब भी चलाते हैं इस पर माधुरी ग्रोवर कहती है “यह बहुत अच्छी बात है कि देश को गरीब लोग भी चला रहे हैं लेकिन क्या आपको सच में लगता है कि देश असल में गरीब लोग ही चला रहे हैं। असल में देश कौन चला रहा है। क्या आप सच में ऐसा मानते हैं।”

अमीर-गरीब को लेकर देखें Madhuri Grover की बेबाकी

इतने पर ही माधुरी ग्रोवर नहीं रुकती है और कहती है समाज के बाकी लोगों को रोजगार कौन दे रहा है। वह कहती है लोगों को सोशल मीडिया पर खुद को दिखाना पसंद है कि अरे आपने हमें गरीब कहा। अगर आप मानते हैं कि आप गरीब हैं तो आपको गरीब होने का एहसास होगा।” वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। एक यूजर ने कहा यह भी अशनीर की तरह नेगेटिव लाइमलाइट चाहती है तो एक यूजर ने कहा अगले जन्म में यह बहुत गरीब पैदा होगी। एक यूजर ने कहा यह नासमझ बनने का नाटक कर रही है।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से इन वीडियो को शेयर क्या जा रहा है और लगातार माधुरी ग्रोवर को ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026