---Advertisement---

‘अगर उन्हें कुछ रेग्रेसिव लगा…’ Mahesh Babu को लेकर Samantha Ruth Prabhu की बेबाकी ने बढ़ाई थी दोनों की दूरियां! जानिए Reddit यूजर ने क्या किया खुलासा

Mahesh Babu: महेश बाबू और सामंथा रुथ प्रभु का रिश्ता एक समय में काफी बिगड़ गया था जब एक्ट्रेस ने खुलेआम साउथ सुपरस्टार के एक पोस्टर को रेग्रेसिव बता दिया था। वहीं बाद में इस पर खुद एक्टर ने अपनी राय दी थी। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं रेडिट यूजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2025 4:25 अपराह्न

Mahesh Babu
Follow Us
---Advertisement---

Mahesh Babu: साउथ इंडस्ट्री की बात करें तो कुछ नाम ऐसे हैं जो लोगों के जुबान पर हमेशा बने रहते हैं। इन्ही में से महेश बाबू और सामंथा रुथ प्रभु हैं जो निश्चित तौर पर टॉप लिस्ट में शुमार है। क्या आप जानते हैं कि किसी समय में दोनों के बीच दूरियां आ गई थी। इस बात का खुलासा रेडिट यूज़र ने एक पोस्ट के जरिए किया है जो आज चर्चा में है। वह भी ऐसे समय में जब Mahesh Babu को समन भेजा गया है। दरअसल महेश बाबू की फिल्म के एक पोस्ट को Samantha Ruth Prabhu ने रेग्रेसिव बता दिया था जिस पर साउथ एक्टर ने जवाब दिया था। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Mahesh Babu को क्यों सामंथा रुथ प्रभु ने किया था ट्रोल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर खबरें देने वाले रेडिट अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई। दरअसल इसके साथ कृति सेनन और महेश बाबू की फिल्म 1: Nenokkadine का पोस्टर भी शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया कि “जब Mahesh Babu सामंथा अक्कीनेकी से नाराज हो गए थे। पोस्ट 4 साल पुराना है।” Samantha Ruth Prabhu को लेकर कहा गया कि उन्होंने महेश बाबू की फिल्म के पोस्टर को रिग्रेसिव कहा था लेकिन एक्ट्रेस के बयान को सुनने के बाद महेश बाबू भी चुप नहीं रहे थे। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

सामंथा रुथ प्रभु को लेकर महेश बाबू ने जताई थी नाराजगी

इस मामले में महेश बाबू ने कहा था कि अगर सामंथा को ऐसा लगा था तो उसे मुझसे बात करने की जरूरत थी। साउथ सुपरस्टार ने कहा था, “देखिये Samantha Ruth Prabhu मुझे और मेरी पत्नी नम्रता को जानती है अगर उन्हें पोस्टर में कुछ भी रेग्रेसिव लगा तो उन्हें सबसे पहले मुझे बताना चाहिए था। इसके बजाय कि वह ऑनलाइन जाकर अपने विचार व्यक्त की।” इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ यूजर्स इस पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस के इस बयान को लेकर Mahesh Babu काफी नाराज हुए थे।

इस सबके बीच महेश बाबू फिलहाल काफी सुर्खियों में है क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 27 अप्रैल को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 5

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 23, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 4

मार्च 23, 2026

Shiv Thakare

मार्च 23, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 4

मार्च 23, 2026