---Advertisement---

Mahima Chaudhry की बेटी अरियाना बनी स्टारकिड सेंसेशन, किसी ने कहा आराध्या बच्चन के लिए टक्कर तो किसी ने उड़ाया मजाक

Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अवतार देखने के बाद यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। जहां कुछ लोग तारीफ करते हुए आराध्या बच्चन के लिए टक्कर बता रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 4:53 अपराह्न

Mahima Chaudhry
Follow Us
---Advertisement---

Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और लोग उन्हें जमकर सर्च कर रहे हैं। बीते दिन एक बार फिर से महिमा के साथ उनकी बेटी को देखा गया और दोनों के रॉयल अंदाज ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट पर बटोर ली है। इस सबके बीच अरियाना की हर जगह पर चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग आराध्या बच्चन के लिए कड़ी टक्कर बताते हुए दिख रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अरियाना को ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं। महिमा चौधरी की बेटी को लोग आने वाले समय की सुपरस्टार भी बताते हुए नजर आए हैं।

Mahima Chaudhry की बेटी अरियाना के अंदाज ने क्यों बटोर ली लाइमलाइट

बात करें अरियाना की तो वह 19 वर्ष की है। इस स्टार किड को अक्सर अपनी मां के साथ स्पॉट किया जाता है लेकिन इस सबके बीच बीते दिन उन्हें एक बार फिर से देखा गया जहां वह अपनी मां के साथ नजर आई। इस दौरान वह इंडियन को ओर्ड सेट को फ्लॉन्ट करती दिखी थी जिसमें कॉफी रॉयल नजर आई। मां के साथ पोज़ दे रही अरियाना चौधरी की सोशल मीडिया पर अलग-अलग झलक चर्चा में है जहां क्लासी मेकअप के साथ स्मोकी आईज ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान लोग उनके एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

अरियाना को देखने के बाद आराध्या से तुलना कर ट्रोल कर रहे लोग

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी को देखकर जहां लोग ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन के लिए टक्कर बता रहे हैं तो कुछ लोग मां और बेटी की जोड़ी को सेम टू सेम कह रहे हैं। वहीं एक्सप्रेशन को देखकर जहां एक यूजर ने कहा तनुश्री दत्ता लग रही है आशिक बनाया आपने की तो एक ने कहा डर का माहौल बना दिया। एक यूजर ने कहा डरावनी डॉल की तरह लग रही है। एक ने कहा क्यूट है लेकिन एक्सप्रेशन डरावना है। एक ने कहा यह क्या एक्सप्रेशन है कुछ भी। वही एक यूजर ने कहा आराध्या बच्चन इससे बेहतर है।

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना पहली दफा नहीं है जब चर्चा में आई हो लेकिन इस बार उनके एक्सप्रेशन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है हालांकि कुछ लोग तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026